- सिंहस्थ 2028 की तैयारियां तेज, इंदौर-देवास से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए अलग पार्किंग और रूट प्लान तैयार करने के निर्देश; संभागायुक्त बोले- घाट निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समयसीमा में काम पूरा करें
- उज्जैन में पंचकोशी यात्रा शुरू: महापौर ने नागचन्द्रेश्वर से किया शुभारंभ, 25 हजार श्रद्धालु पहुंचे
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, जयकारों से गूंजा परिसर
- महाकाल मंदिर पहुंचे सुनंदा शर्मा और मनीष मल्होत्रा: नंदी हॉल से किए दर्शन, लिया आशीर्वाद
- एक्ट्रेस सारा अर्जुन ने महाकाल में की भस्म आरती: सुबह 4 बजे पहुंचीं, 2 घंटे तक रहीं शामिल
13 जुलाई से महानंदा नगर कम्युनिटी हॉल में करवा सकेंगे लीज नवीनीकरण उज्जैन | यूडीए की कॉलोनियों के रहवासियों को…
उज्जैन | यूडीए की कॉलोनियों के रहवासियों को अपने ही क्षेत्र में लीज नवीनीकरण की सुविधा मिल सकेगी। उन्हें यूडीए नहीं जाना पड़ेगा। इसके लिए यूडीए प्रशासन 13 जुलाई से महानंदा नगर कम्युनिटी हॉल में कैम्प आयोजित करेगा। जिन लोगों की प्रॉपर्टी की लीज के 30 साल पूरे हो गए हैं वे यहां पर लीज नवीनीकरण का आवेदन कर सकेंगे। यूडीए ने मकान या आवासीय उपयोग के लिए प्लाट आवंटित किया है और मौके पर दुकान या अन्य व्यवसायिक निर्माण पाया जाने पर लीज नवीनीकरण नहीं होगा। यूडीए की आवासीय योजना महानंदा नगर वर्ष 1988 में तथा महाश्वेतानगर कॉलोनी 1984 में विकसित की थी, जिसमें 2000 मकान व प्लॉट का आवंटन किया था। जिनकी लीज की अवधि नजदीक आ चुकी है। यूडीए सीईओ सोजान सिंह रावत ने गुरुवार को निरीक्षण व समीक्षा के दौरान आदेश दिए कि रहवासी क्षेत्र में लीज नवीनीकरण के आवेदन जमा करने के लिए 13 व 14 जुलाई को कैम्प आयोजित किए जाएं। जहां लोग लीज संबंधी प्रक्रिया की जानकारी भी ले सकेंगे।