- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा फहराए:तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर पोस्ट करे, महापौर और निगम आयुक्त की अपील
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत मेरी माटी मेरा-देश अभियान अन्तर्गत दिनांक 13 से 15 अगस्त तक शहर में हर घर तिरंगा अभियान चलाया जाकर तिरंगा फहराया जाएगा। महापौर मुकेश टटवाल एवं निगम आयुक्त रौशन कुमार सिंह द्वार अपील की गई है।
13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागरिक अपने घरो, प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराए एवं तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी अपलोड करे। तिरंगा झंडा फहराते समय नियमों का ख़ास ख्याल रखे। राष्ट्रीय ध्वज फटा या मैला नहीं हो। तिरंगा झंडा खादी, सूती या फिर सिल्क का ही होना चाहिए। प्लास्टिक से बने झंडों का उपयोग ना करे।ध्वजा फहराने पर उसे सम्मानपूर्ण स्थान देना चाहिए। यानी उसे ऐसे स्थान पर फहराएं जहाँ से वो स्पष्ट रूप से दिखाई दे। किसी दूसरे झंडे को राष्ट्रीय ध्वज से ऊपर या फिर बराबर में नहीं रखा जा सकता। विशेष अवसरों और नियमों के साथ तिरंगा झंडा रात को भी फहराया जा सकता है। जहां झंडा खुले में प्रदर्शित किया जाता है या जनता के किसी सदस्य के घर पर प्रदर्शित किया जाता है, इसे दिन-रात फहराया जा सकता है।