- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
15 फीसदी शुल्क वृद्धि पर गुस्साए विद्यार्थी, यूनिवर्सिटी में प्रदर्शन
उज्जैन | विक्रम यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शुल्क में 15 फीसदी बढ़ोतरी कर दी है। इसके विराेध में मंगलवार को एनएसयूआई की अगुवाई में विद्यार्थियों और कार्यकताओं ने यूनिवर्सिटी कैंपस में प्रदर्शन किया। कुलसचिव के नाम ज्ञापन देकर शुल्क वृद्धि वापस लेने सहित अन्य मांगें रखी।
एनएसयूआई के जिला उपाध्यक्ष आयुष शुक्ला ने बताया िवक्रम यूनिवर्सिटी ने जो शुल्क बढ़ाया है उसका असर विद्यार्थियों पर पड़ेगा। लंबे समय से कर्मचारियाें की हड़ताल चल रही थी। इससे मूल्यांकन कार्य पर असर पड़ा है। परीक्षा परिणाम देर से आए। बावजूद इसके 15 अप्रैल से परीक्षाओं की तारीख घोषित कर दी हैं। ऐसे में पूर्व में परिणाम के विलंब से घोषित होने के बाद आगामी परीक्षा की तैयारी के लिए परीक्षार्थियों को समय नहीं मिलेगा। परीक्षाओं की तारीख को बढ़ाकर मई का करें। बी.फार्मा के लगभग सभी छात्र एक ही विषय विशेष में फैल हुए हैं। इससे मूल्यांकन पर सवाल उठते हैं। उस विषय में बिना शुल्क लिए पुनर्मूल्यांकन कराएं। विक्रम यूनिवर्सिटी में ऐसे कई अतिथि शिक्षक हैं जो पीएचडी भी कर रहे हैं और शिक्षक का मानदेय भी ले रहे हैं। इनकी जांच कराएं और मानदेय की रिकवरी की जाए। इस दौरान पलकेश सोनी, विरेंद्र अटले, कुलदीप घावरी, रविंद्रसिंह राठौर, हर्षिता शर्मा मौजूद थी।