- भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले उज्जैन में विशेष अनुष्ठान: अंगारेश्वर मंदिर में टीम इंडिया की जीत की प्रार्थना, शाम 7 बजे कोलंबो में हाई-वोल्टेज टक्कर; श्रीलंकाई पिच और मौसम पर सबकी नजर
- महाशिवरात्रि पर उज्जैन उमड़ा आस्था का सैलाब: अब तक 2.20 लाख श्रद्धालु पहुंचे, आज 10 लाख का अनुमान
- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
15 महीने में चार स्थानांतरण से नाराज निलंबित एडीजे साइकिल से पहुंचे उज्जैन
उज्जैन | न्याय के लिए शनिवार को नीमच से साइकिल यात्रा शुरू करने वाले निलंबित एडीजे आरके श्रीवास रविवार शाम 7 बजे उज्जैन पहुंचे। वे जबलपुर जाने के लिए न्याय यात्रा की तख्ती साइकिल पर लगाकर साइकिल यात्रा कर रहे हैं। वे रोज 100-125 किलोमीटर साइकिल चला रहे हैं। प्रेस क्लब में उन्होंने पत्रकारों से चर्चा भी की। उनके साथ सेन समाज के पदाधिकारी भी थे। 15 महीने में 4 स्थानांतरण से नाराज ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी और एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज (एडीजे) श्रीवास इसके पहले जबलपुर हाईकोर्ट के गेट नंबर 3 पर धरना दे चुके हैं। नीमच में ज्वाइनिंग देने के बाद उन्हें निलंबित कर दिया था। उन्होंने बताया मैं 1500 जजों की लड़ाई लड़ रहा हूं।