- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
- 21 दिन बाद पहुंचा कनाडा में मारे गए छात्र गुरकीरत का पार्थिव शरीर: CM मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि, सरकार ने उठाया 40-50 लाख का खर्च
15 हजार उपभोक्ताओं को बकाया बिल पर बिजली कंपनी ने थमाया नोटिस
बकायादारों से कुल 12 करोड़ रुपए वसूलना हैं
उज्जैन।बिजली कंपनी ने पुराने शहर के 15 हजार बिजली उपभोक्ताओं को नोटिस जारी कर अपना पिछला बकाया बिल जमा कराने को कहा है। इसके लिए 22 मार्च तक की मोहलत दी गई थी, ताकि बकाया क्लियर हो सके। जिन उपभोक्ताओं को बिजली कंपनी ने नोटिस जारी किए हैं उनसे बिजली कंपनी को 12 करोड़ रुपए वसूलना हैं।
बिजली कंपनी के पश्चिम शहर संभाग कार्यपालन यंत्री राजीव पटेल ने बताया कंपनी के पश्चिम शहर संभाग (पुराने शहर में) 15 हजार उपभोक्ताओं पर 12 करोड़ रुपए बाकी हैं।
सभी बकायादार उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए जा चुके है। इसके बाद भी हजारों उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा नहीं की है अब कंपनी बकायादारों की चल-अचल संपत्ति नीलाम कर राशि वसूलेगी। इन उपभोक्ताओं पर ५ हजार रुपए से लेकर २५ हजाद रुपए तक का बिजली बिल बकाया है।
जल्द शुरू होगी कुर्की की कार्रवाई
कंपनी के कार्यपालन यंत्री राजीव पटेल ने बताया कि बकाया (राजस्व) वसूली के लिए 31मार्च के बाद विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत जिन घरेलू और गैर घरेलू उपभोक्ताओ पर कंपनी का बिजली बिल बकाया है।
बिल जमा नहीं करवाने की स्थिति में मप्र प्रदेश विद्युत उपक्रम बकाया वसूली अधिनियम 1961 के तहत संपत्ति कुर्क या जब्त कर वसूली की कार्रवाई की जाएगी।