- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
- बाबा महाकाल के दरबार में पहुंची भारतीय महिला क्रिकेट टीम, कप्तान हरमनप्रीत कौर समेत खिलाड़ियों ने भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
1500 की रसीद के बाद भी पुरोहित ने महिला से वसूली मोटी रकम!
उज्जैन। महाकालेश्वर मंदिर में शुक्रवार को एक महिला श्रद्घालु ने अभिषेक के नाम पर मोटी रकम वसूलने की लिखित शिकायत की है। महिला का आरोप है कि गर्भगृह में प्रवेश बंद होने पर पुरोहित ने उससे 1500 रुपए की रसीद कटाने को कहा। महिला श्रद्घालु ने 1500 रुपए देकर रसीद कटा ली। इसके बाद पुरोहित ने अभिषेक के नाम पर अतिरिक्त राशि भी वसूली।
मंदिर के बाहर बड़ी संख्या में सोलाधारी घूमते नजर आते हैं। यह लोग दर्शन करने आने वाले श्रद्घालुओं से गर्भगृह में ले जाकर भगवान महाकाल का अभिषेक कराने के नाम पर सौदेबाजी करते हैं। लंबे समय से मंदिर प्रशासन को इसकी शिकायत मिल रही है। शुक्रवार को एक ओर नया मामला समाने आया है। बताया जाता है एक महिला श्रद्घालु ने मंदिर कार्यालय में लिखित शिकायत की है। इसमें लिखा है कि पुरोहत ने गर्भगृह में ले जाकर पूजा अर्चना कराने के नाम पर उससे मोटी रकम वसूली है। इसके लिए उसने महिला से 1500 रुपए की लघुरूद्र की रसीद कटवाई तथा अभिषेक-पूजन के नाम पर अलग से रुपए लिए। बता दें की मंदिर समिति पुरोहितों को 1500 रुपए की लघुरूद्र की रसीद कटाने पर 75 फीसद 1125 रुपए देती है।
महिला श्रद्घालु ने 1500 रुपए की रसीद के बाद अभिषेक के नाम पर रुपए लेने की लिखित शिकायत की है। आला अफसरों को इससे अवगत करा दिया है। पुरोहित के खिलाफ पड़ताल की जाएगी।