19 सितंबर 2025 | देश–प्रदेश–उज्जैन की बड़ी खबरें सिर्फ Ujjain Live पर!

उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:

🌍 देश की बड़ी खबरें

  • PM मोदी ने प्रिंस चार्ल्स का गिफ्टेड पौधा रोपा 🌱 – 2 महीने पहले मोदी ने भी उन्हें पौधा गिफ्ट किया था।

  • राहुल गांधी का हमला: “चुनाव का चौकीदार जागता रहा, चोरी देखता रहा” – EC पर परोक्ष वार। बोले- 36 सेकेंड में 2 वोटर मिटाओ, फिर सो जाओ।

  • दिशा पाटनी केस: घर पर फायरिंग करने वाले दो शूटर गिरफ्तार, बागपत (UP) के रहने वाले। गैंग लीडर ने पुलिस को फिर दी धमकी– “बदला लेंगे।”

  • प्राकृतिक आपदा का कहर: UP में बिजली गिरने से 7 की मौत, मकान जले। हिमाचल में बादल फटा और लैंडस्लाइड। उत्तराखंड में मलबे से 16 घंटे बाद शख्स जिंदा निकला।

  • सैम पित्रोदा का बयान: “पाकिस्तान में मुझे घर जैसा लगा, नेपाल-बांग्लादेश में भी विदेश जैसा नहीं लगता।” – बोले भारत पड़ोसी देशों से संबंध मजबूत करे।

  • पतंजलि-डाबर विज्ञापन केस: बाबा रामदेव ने लगाई याचिका, दिल्ली HC बोला– “हर फालतू अपील की अनुमति नहीं देंगे, जरूरत पड़ी तो जुर्माना लगेगा।”

  • एशिया कप सुपर-4: अफगानिस्तान बाहर, श्रीलंका और बांग्लादेश क्वालिफाई। अब BAN से भिड़ेगी टीम इंडिया, PAK पहले ही बाहर।

  • मनोरंजन जगत सदमे में: फेमस सिंगर जुबीन गर्ग का निधन – स्कूबा डाइविंग के दौरान सांस लेने में दिक्कत, सिंगापुर में गए थे फेस्टिवल के लिए।

  • हेल्थ अलर्ट: शरीर में विटामिन D की कमी से बढ़ सकती है आंखों की गंभीर समस्या


🏛️ मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें

  • भोपाल में CM मोहन यादव भावुक: “चलो जीते हैं” फिल्म देख बोले– “हीरे की तरह चमकता है PM मोदी का जीवन, हर नागरिक को देखनी चाहिए।”

  • नेपाल Gen-Z आंदोलन पर राजनीति: राहुल गांधी के ट्वीट पर BJP का हमला। वीडी शर्मा बोले– “सत्ता की भूख पागलपन की हद तक”। रामेश्वर शर्मा ने कहा– “देश से माफी मांगे कांग्रेस।”

  • बड़ा एक्शन: मुरैना में SDM अरविंद माहौर निलंबित, युवती से अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल, CM ने तत्काल कार्रवाई की।

  • आदिवासी पहचान पर विवाद: CM मोहन यादव के बयान पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी और कांग्रेस भड़की। काकोड़िया ने कहा– “CM इतिहास नहीं जानते, गोंडवाना आकर पढ़ लें।”

  • महिला सुरक्षा पर धक्का: लेडी हेड कॉन्स्टेबल से छेड़छाड़, आरोपी BJP मंडल अध्यक्ष अजय यादव पर FIR। पीड़िता बोली– कार में जबरन बैठाने की कोशिश, धमकी दी।

  • भोपाल मेट्रो की सौगात: अक्टूबर से शुरू होगी सेवा। 7 दिन फ्री, फिर 3 महीने तक किराए में 75% छूट संभव। PM मोदी हरी झंडी दिखा सकते हैं।

  • सीधी में सड़क हादसा: सीधी–सिंगरौली हाइवे पर बोलेरो ट्रक से टकराई, मंडल अध्यक्ष के परिवार के सदस्य मृतक। CM ने जताया गहरा दुख।

  • SC/ST सुरक्षा के लिए कदम: MP में 23 जिलों के 63 थाने संवेदनशील घोषित, गृह विभाग ने नोटिफिकेशन जारी किया।

  • नितिन इंटरप्राइजेस ब्लैकलिस्टिंग विवाद: इंदौर हाईकोर्ट में 5 घंटे चली सुनवाई, लेकिन बहस अधूरी। आज भी जारी रहेगी।

  • MP का मानसून रिकॉर्ड: अब तक 7.4 इंच ज्यादा बारिश। गुना टॉप पर, खरगोन सबसे पीछे।


🕉️ उज्जैन की बड़ी खबरें

  • महाकाल की भस्मारती में श्रद्धा का सैलाब: पंचामृत से अभिषेक, रजत मुकुट और मुण्डमाला से सजे भोलेनाथ।

  • सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में स्थायी कुंभ नगरी बनाने की घोषणा। वैष्णव अखाड़ों ने समर्थन दिया, किसान अब भी विरोध में। अखाड़ों की मांग– हरिद्वार की तरह हो विकास।

  • श्रद्धालुओं को ठगी का अलर्ट: फर्जी वेबसाइट बनाकर सम्राट विक्रमादित्य होटल के नाम पर लाखों की ठगी। 6 लाख की ठगी उजागर, पुलिस जांच में जुटी।

  • पुलिस की बड़ी ड्रिल: टावर चौक पर भारी पुलिस बल, लोग घबराए। बाद में पता चला– दंगा नियंत्रण का अभ्यास था।

  • उज्जैन में प्रेमजाल और ब्लैकमेल: शादीशुदा महिला से रुपए ऐंठे, फोटो–वीडियो सास-ननद को भेजे। आरोपी अंकित राठौर गिरफ्तार।

  • ज्वेलरी शॉप में चोरी की कोशिश: बुर्काधारी महिला ने 20 मिनट में 6 पायजेब छुपाए; दुकानदार ने रंगे हाथों पकड़ा।

  • मानसून का असर बरकरार: पिछले 24 घंटे में 28.9 मिमी बारिश, महिदपुर-घट्टिया में सबसे ज्यादा। शिप्रा का जलस्तर बढ़ा।

Leave a Comment