- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
200 से 1000 रुपए तक देकर मरीजों को प्रायवेट लैब में कराना पड़ रही जांच
उज्जैन। जिले के सबसे बड़े अस्पताल में मरीजों को उपचार के लिये आवश्यक जांचों की सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही। लैब में शासन द्वारा चयनित आवश्यक 48 प्रकार की जांचों की सुविधा का बोर्ड तो लगाया गया है लेकिन हकीकत यह है कि लैब में 24 से भी आधी जांच की सुविधा मरीजों को मिल रही है। आवश्यक जांचों के लिये मरीजों को 200 से 1000 या इससे भी अधिक रुपये देकर प्रायवेट लैब में जांचें कराना पड़ रही हैं।
जिला चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी या अन्य असुविधाएं तो आम हो चुकी हैं लेकिन यहां मौजूद डॉक्टरों द्वारा मरीजों को उपचार के लिये लिखी जाने वाली शासन द्वारा चयनित 48 में से आधी जांचों की सुविधा भी मरीजों को उपलब्ध नहीं हो पा रही हैं। यदि गंभीर बीमारियों को छोड़ दिया जाये तो जिला चिकित्सालय में टायफाईड, पीलिया, थाईराईड जैसी बीमारियों की जांच सुविधा भी उपलब्ध नहीं हो रही।
बताया जाता है कि शासन स्तर पर मिलने वाली जांच कीट के अभाव में लैब के डॉक्टर व कर्मचारी मरीजों को जांच से इंकार कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जिला चिकित्सालय में उपचार कराने वाले ऐसे मरीजों की संख्या अधिक है जो बीपीएल या इससे नीचे की श्रेणी में आते हैं और इस वर्ग के लोग निजी लैब में सैकड़ों रुपये खर्च कर बीमारी की जांचें नहीं करा पाते।