- उज्जैन के छात्र की कनाडा में मौत: CM मोहन यादव परिवार से मिले, अंतिम संस्कार तक हर मदद का भरोसा
- उज्जैन में विक्रम विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, राज्यपाल और CM ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र, त्रिशूल और त्रिपुंड से राजा स्वरूप में सजे बाबा, गूंजी जयकार!
- टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर तिलक वर्मा ने किए बाबा महाकाल के दर्शन, चांदी द्वार से किया जलाभिषेक
- विक्रम विश्वविद्यालय का 30वां दीक्षांत समारोह 17 मार्च को, राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत
20/84 श्री प्रतिहारेश्वर महादेव
20/84 श्री प्रतिहारेश्वर महादेव :
पटनी बाजार स्थित नागचंद्रेश्वर महादेव के पास प्रतिहारेश्वर महादेव का मंदिर है। इनके दर्शन मात्र से व्यक्ति धनवान बन जाता है। एक बार महादेव उमा से विवाह के बाद सैकड़ों वर्षों तक रनिवास में रहे। देवताओं को चिंता हुई कि यदि महादेव को पुत्र हुआ तो वह तेजस्वी बालक त्रिलोक का विनाश कर देगा। ऐसे में गुरु महा तेजस्वी ने उपाय बताया कि आप सभी महादेव के पास जाकर गुहार करो। जब सभी मंदिराचल पर्वत पहुँचे तो द्वार पर नंदी मिले। इस पर इंद्र ने अग्नि से कहा कि हंस बनकर नंदी की नजर चुराकर जाओ और महादेव से मिलो। हंस बने अग्नि ने महादेव के कान में कहा कि देवतागण द्वार पर खड़े इंतजार कर रहे हैं। इस पर महादेव द्वार पर आए तथा देवताओं की बात सुनी। उन्होंने देवताओं को पुत्र न होने देने का वचन दिया। लापरवाही के स्वरूप उन्होंने नंदी को दंड दिया । नंदी पृथ्वी पर गिरकर विलाप करने लगा। नंदी का विलाप सुनकर देवताओं ने नंदी से महाकाल वन जाकर शिवपूजा का महात्म्य बताया। नंदी ने वैसा ही किया। उसने लिंग पूजन कर वरदान प्राप्त किया। लिंग से ध्वनि आई कि तुमने महाभक्ति से पूजन किया है अतः तुम्हें वरदान है कि तुम्हारे नाम प्रतिहार (नंदीगण) से यह लिंग जाना जाएगा। तब से उसे प्रतिहारेश्वर महादेव के नाम से प्रसिद्धि मिली।