- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
22 घंटे में गंभीर में आया 400 एमसीएफटी पानी, अब तक 1450
उज्जैन | शहर में बीते 24 घंटे में मौसम दोतरफा खुशियां लेकर आया। एक तरफ गंभीर डेम में 22 घंटे में 400 एमसीएफटी पानी आने से जलसंकट की स्थिति टल गई। वहीं दूसरी तरफ एक महीने से उमस आैर गर्मी से जूझ रहे लोगों को गुरुवार को तापमान कम होने से राहत मिली है। एक ही दिन में तापमान में 8.2 डिग्री की बड़ी गिरावट आई है। गंभीर में 22 घंटों के भीतर ही 400 एमसीएफटी पानी बढ़ गया। डेम में अब इतना पानी है एक दिन छोड़कर सात महीने सप्लाई हो सकता है। डेम में गुरुवार रात 11 बजे तक जलस्तर 1450 एमसीएफटी पार हो गया। इधर मौसम विभाग ने शुक्रवार को उज्जैन जिले में भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल की ओर से जारी चेतावनी के अनुसार गुरुवार-शुक्रवार की रात से शुक्रवार सुबह तक भारी बारिश की संभावना है। जीवाजी वेधशाला के मौसम प्रेक्षक दीपक गुप्ता ने बताया बंगाल की खाड़ी आैर अरब सागर में बने सिस्टम से बारिश हो रही है।