- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 20-08-2026
- उज्जैन पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव, सिंहस्थ बचाव दल के प्रशिक्षुओं से करेंगे संवाद; एलिवेटेड ब्रिज के भूमिपूजन की भी संभावना
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 19-08-2026
24 जुलाई से शहर में नियमित जल प्रदाय होगा:महापौर ने दिए निर्देश
उज्जैन। शहर के लोगों के लिए राहत की खबर है कि अब प्रतिदिन पेयजल मिलेगा। गर्मी बढ़ते ही शहरवासियों को नियमित होने वाले जल प्रदाय में कटौती की शुरूआत 23 अप्रैल से हो गई थी। करीब 90 दिन बाद शहर में नियमित रूप से जल प्रदाय करने के निर्देश महापौर ने पीएचई के अधिकारियों को दिए है। शहर में अब 24 जुलाई से नियमित रूप से पेयजल मिलेगा।
महापौर मुकेश टटवाल की अध्यक्षता में करीब तीन महिने पहले महापौर परिषद की बैठक में जल संकट को लेकर मंथन हुआ था। इस दौरान निर्णय लिए गया था कि शहर में 23 अप्रैल से एक दिन छोड़कर पेयजल सप्लाई किया जाएगा। करीब तीन महिने बाद अब जिले में पर्याप्त वर्षा होने से गंभीर बांध में गुरूवार सुबह 8 बजे तक 1400 एमसीएफटी पानी का संग्रह हो चुका है। गंभीर बांध में निरंतर पानी की आवक भी बनी हुई है। गंभीर बांध की पानी संग्रहित होने की कुल क्षमता 2250 एमसीएफटी है। महापौर मुकेश टटवाल ने गुरूवार को पीएचई विभाग के अधिकारियों को 24 जुलाई से शहर में नियमित रूप से जल प्रदाय करने के लिए निर्देश दिए है।