- महाशिवरात्रि से पहले महाकाल दरबार में अंतरराष्ट्रीय पुष्प सज्जा की शुरुआत: 40 से अधिक विदेशी फूलों से सजेगा परिसर; बेंगलुरु से आए 200+ कलाकार तैयारियों में जुटे
- उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में तड़के विशेष पूजा-विधि: स्वस्ति वाचन के साथ खुले पट, राजा स्वरूप में सजा दरबार
- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
24 नवम्बर से आयोजित होने वाले कृषि विज्ञान मेले के लिये निविदाएं आमंत्रित
किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग उज्जैन द्वारा आगामी 24 से 26 नवम्बर तक कृषि विज्ञान मेले का आयोजन किया जायेगा। कृषि तकनीकों के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से आयोजित होने वाले इस मेले के लिये सीलबन्द निविदाएं आगामी 16 नवम्बर तक आयोजित की गई हैं। कृषि विज्ञान मेला 2016-17 का आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण उज्जैन में होगा।
परियोजना संचालक आत्मा ने बताया कि मेले में टेन्ट, माइक एवं लाइट व्यवस्था तथा भोजन व्यवस्था के लिये निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। निविदा 16 नवम्बर को दोपहर 3 बजे कार्यालय में खोली जायेंगी। इस सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी परियोजना संचालक आत्मा उज्जैन (कार्यालय उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास परिसर उज्जैन) दूरभाष क्रमांक 0734-2521763, 2513102 द्वारा प्राप्त की जा सकती है।