- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
- नागदा में चंबल नदी का जलस्तर बढ़ा, चारों डैम हुए ओवरफ्लो; मां चामुंडा मंदिर तक पहुंचा नदी का पानी
25 जुलाई से हज यात्रा शुरू, इंदौर से एयर इंडिया की पहली फ्लाइट 14 अगस्त को भरेगी उड़ान
उज्जैन | हज यात्रा 25 जुलाई से शुरू होगी। इंदौर से हज के लिए एयर इंडिया की पहली फ्लाइट 14 अगस्त को उड़ान भरेगी, जिसमें उज्जैन सहित मप्र के यात्री यात्रा पर रवाना होंगे। उज्जैन निवासी मप्र हज कमेटी के सदस्य इकबाल भाई ने बताया 25 जुलाई से यात्रा की शुरुआत हो रही है। उज्जैन जिले से 243 लोगों की हज पर जाने के लिए लॉटरी से नाम खुला है। मप्र में भोपाल व इंदौर से एयर इंडिया की फ्लाइटों से यात्री सीधे जद्दा और वहां से बाय बस मक्का पहुंचेंगे। भोपाल से पहली फ्लाइट 8 अगस्त व इंदौर से 14 अगस्त को रवाना होगी। कुल 12 फ्लाइटें विभिन्न तारीखों में उड़ान भरेगी। उज्जैन से हज पर जाने वाले लोगों को पहले टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए हज कमेटी के सहयोग से 29 जुलाई को इंदौररोड फोरलेन पर मन्नत गार्डन के सामने हाजियों का टीकाकरण, स्वास्थ परीक्षण एवं यात्रा प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया है।