- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
3 वर्ष की बच्ची के अपहरण की सूचना, घर में सोते मिली
उज्जैन। कल चिमनगंज पुलिस थाने में हरिनगर में रहने वाले एक युवक ने अपनी 3 वर्षीय बच्ची के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई। इसको लेकर टीआई से लेकर पूरा स्टाफ परेशान हो गया। यहां तक की बच्ची की तलाश घट्टिया तक हुई और 3 घंटों की मशक्कत के बाद पता चला कि बच्ची घर में ही सो रही है। बनेसिंह पिता लक्ष्मण 25 वर्ष निवासी हरिनगर आगर रोड ने बताया कि उनकी 3 वर्षीय पुत्री तुलसी उर्फ तनु मां सीमा के साथ घर में थी। उसी दौरान सीमा टायलेट के लिये गई और लौटकर आई तो तुलसी घर में नहीं मिली।
उसकी घर में व आसपास तलाश की गई इस दौरान आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित लेकिन तुलसी का पता नहीं चला तो बनेसिंह ने चिमनगंज थाने पहुंचकर तुलसी की गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस ने गुमशुदगी व अपहरण की धाराओं में प्रकरण दर्ज करने के तुरंत बाद उसकी तलाश प्रारंभ की।
स्वयं थाना प्रभारी ने अलग-अलग टीमें बनाकर तुलसी की तलाश प्रारंभ कराई उसी दौरान भीड़ में मौजूद लोगों ने यह भी कहा कि एक व्यक्ति को बाइक पर तुलसी को ले जाते देखा है। पुलिस टीम घट्टिया तक पहुंच गई लेकिन तुलसी नहीं मिली।
बनेसिंह ने बताया कि घर में बिस्तर रखने के स्थान के पीछे खाली जगह है जहां तुलसी जाकर सो गई थी और बिस्तर हटाने के दौरान पता चला कि तुलसी घर में सो रही है जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने तुलसी के सकुशल मिलने पर राहत की सांस ली।