- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
- महाकाल मंदिर का नंदी हॉल बदलेगा रूप, 20 लाख की लागत से होगा सौंदर्यीकरण; सावन से पहले पूरा करने की तैयारी
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती के नाम पर फिर ठगी, गुजरात की दो महिलाओं से 42 हजार रुपए वसूले; पुलिस ने शुरू की जांच
- शनिचरी अमावस्या पर उज्जैन के शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, 24 घंटे में 1000 लीटर से ज्यादा तेल चढ़ा; घाटों से हटाए गए कपड़े और जूते-चप्पल
- “मैं पापा के साथ जाऊंगा…”: उज्जैन कोर्ट में मासूम की जिद के बाद पिता संग भैरवगढ़ जेल पहुंचा 4 साल का बच्चा
3 सीए सहित सिंधी समाज की 80 प्रतिभाओं का सम्मान
संकुल हॉल में सिंधी संस्कृति एवं भाषा के विकास के उद्देश्य से सिंधु जागृत समाज की ओर से रविवार शाम सिंधु प्रतिभा सम्मान समारोह रखा। विभिन्न स्तर की परीक्षा एवं प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट अंक व स्थान हासिल करने वाले 80 विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
चार्टर्ड एकाउंटेंट बने रवीना वारयानी, रितु एलानी, अंकित सनमुखानी, सब इंस्पेक्टर पायल लोहानी, डीएलएड स्पेशल एजुकेशन में मुस्कान लालवानी, डीएलएड में चंदा जेठवानी, एमबीए में दिव्या नजकानी, दिव्या चांदनानी सहित 80 विद्यार्थियों व खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सिंधी भाषा विकास परिषद के विशेष सदस्य मनीष देवनानी एवं देवी अहिल्या विवि के डिप्टी रजिस्ट्रार अजय वर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थे। सम्मान समारोह के बाद छा ईहो ई प्यार आ नामक सिंधी फिल्म का प्रदर्शन भी किया गया। फिल्म के निर्माता-निर्देशक प्रेम सावलानी, लेखक एवं कलाकार मुरली बलवानी, संयोजक मीना वाधवानी उपस्थित थे। रूपरेखा सचिव गोपाल बलवानी ने रखी।