- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
- महाकाल मंदिर पहुंचे फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर, भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन-अभिषेक
- सावन में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए काल भैरव मंदिर को ₹10 लाख के बैरिकेड्स भेंट, उज्जैन पहुंची पहली खेप
31 को बैठक में बनाएंगे:बारिश में बिजली सप्लाई बंद होने पर सुधार का कोई प्लान नहीं
प्री-मानसून में बिजली सप्लाई गड़बड़ाने के बाद भी बिजली कंपनी ने अब तक बारिश में बिजली बंद होने पर सुधार के लिए कोई प्लान अब तक तैयार नहीं किया है। उच्चदाब मेंटेनेंस टीम में लाइन स्टाफ और हेल्पर भी नहीं बढ़ाए हैं। ऐसे में बारिश में लोगों को लंबे समय तक बगैर बिजली के रहना पड़ सकता है। बिजली कंपनी के अधिकारियों का तर्क है कि 30 या 31 मई को बैठक होगी, जिसमें प्लान तैयार किया जाएगा। उच्चदाब मेंटेनेंस टीम के पास 3-3 कर्मचारियों का स्टाफ है और 120 से ज्यादा फीडर हैं। ऐसे में समय पर मेंटेनेंस नहीं हो पा रहा है और समय पर सुधार नहीं हो पाता है। लॉकडाउन में मेंटेनेंस नहीं किया गया।
जिन फीडर की सप्लाई दूरदराज के क्षेत्रों तक है, वहां नए फीडर लगाने की जरूरत है ताकि फाल्ट जल्द मिल सके। बारिश शुरू होने और तेज हवा चलते ही शहर में बिजली बंद हो रही है। ट्रिपिंग की समस्या भी बढ़ गई है। ऐसे में अभी से मेंटेनेंस की आवश्यकता है।
बिजली कंपनी के उच्चदाब मेंटेनेंस प्रभारी रविकांत मालवीय ने बताया बारिश की तैयारियों को लेकर बैठक होना है जिसमें अतिरिक्त अमला और संसाधन मिल सकते हैं।