- उज्जैन में BJP का स्थापना दिवस: 560 बूथों पर कार्यक्रम, जुलूस-आतिशबाजी के साथ मनाया जश्न; नेताओं ने बताया- भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी
- अलसुबह भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, मंदिर में गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- एक्ट्रेस कावेरी प्रियम ने महाकाल की भस्म आरती में की पूजा: बोलीं- यहां की ऊर्जा अद्भुत, 3 साल से आ रहीं उज्जैन!
- स्वस्ति वाचन से खुले पट; भांग-चंदन और पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
- महाकाल की भस्म आरती में केंद्रीय मंत्री और क्रिकेटर पहुंचे: धर्मेंद्र प्रधान-उमेश यादव ने किया जलाभिषेक, दोनों ने लिया भगवान का आशीर्वाद
35 लाख के केमिकल पावडर से भरा ट्रक चुराया:पकड़े जाने के डर से विजयगंज मंडी में रेलवे फाटक के पास छोड़ भागे
देवास रोड के नरवर क्षेत्र में ढाबे के समीप से चोरी हुआ 35 लाख रुपए के केमिकल पावडर से भरा ट्रक विजयगंज मंडी क्षेत्र में मिल गया। ट्रक चुराने वाले बदमाश उसे रेलवे फाटक के समीप छोड़कर भाग गए। संभवत: ट्रक में माल अधिक भरा होने की वजह से बदमाशों को लगा कि वे रेलवे फाटक से गाड़ी नहीं निकाल पाएंगे, इसीलिए गाड़ी वहीं छोड़ दी।
10 अगस्त की रात को एचआरजी केमिकल पावडर से भरा ट्रक चोरी हो गया था। नरवर निवासी ड्राइवर जितेंद्र पिता भगवानसिंह सेरवाल ने नरवर पुलिस को चोरी की रिपोर्ट की थी। बताया था कि छिंदवाड़ा के सतनूर से वह माल लेकर राजस्थान डिलेवरी देने निकला था।
रक्षाबंधन के चलते उज्जैन में रुक गया व ढाबे के पास ट्रक खड़ाकर घर चला गया था, वापस लौटा तो ट्रक गायब था। नरवर थाना प्रभारी केके तिवारी ने बताया कि माल समेत ट्रक बरामद कर लिया है व अज्ञात चोरों के बारे में पता किया जा रहा है। क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज भी देखेंगे, ताकि आरोपी जल्द पकड़ा सके।