- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 29-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-07-2026
आस्था का मेला:छड़ियों का लगा मेला, 12 से अधिक प्रांतों की छड़ियां शोभायात्रा के रूप में निकली
श्रीक्षेत्र वाल्मीकि धाम अवंतिका पुरी द्वारा गोगा देवजी एवं भगवान श्रीमहाकालेश्वर का मिलन, गोगाजी की छड़ियों का 25वां मेला शुक्रवार को आयोजित किया गया। मेले में 12 से अधिक प्रांतों की छड़ियां आईं। 151 झंडों की शोभायात्रा शुक्रवार शाम भगवान महाकालेश्वर को प्रणाम करने के बाद प्रारंभ हुई।
प्रमुख मार्गों से होती हुई यात्रा वाल्मीकि धाम पहुंची। यहां संत बाल योगी उमेशनाथ महाराज द्वारा पूजन-अर्चन, वंदन, आरती की गई। इसके बाद भगत, उस्ताद, खलीफाओं का सम्मान किया गया। भंडारे के बाद पूरी रात गोगाजी के जीवन चरित्र पर आधारित लोक परंपरागत गीतों की प्रस्तुति दी गई, जिसमें विशेष रूप से उप्र, राजस्थान, मप्र, गुजरात, कर्नाटक, ओडिसा, हरियाणा और पंजाब के भक्त सम्मिलित हुए।
निगम की ओर से स्वागत
नगर निगम द्वारा गोगा देवजी की छड़ियों का स्वागत गोपाल मंदिर पर मंच से किया गया। बालयोगी उमेशनाथ महाराज की उपस्थिति में छड़ियों एवं पुजारियों का स्वागत महापौर मुकेश टटवाल, निगम अध्यक्ष कलावती यादव एवं पार्षदों की उपस्थिति में किया गया। परंपरानुसार विभिन्न संस्थाओं की छड़ियों का सम्मान शॉल, श्रीफल, प्रशंसा पत्र एवं प्रतीक चिह्न देकर किया गया।