- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 13-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 11-07-2026
- श्रावण में उज्जैन आने वाले हर श्रद्धालु का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड, सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के लिए होगा देश का सबसे बड़ा सर्वे
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 10-07-2026
- सिंहस्थ-2028 की तैयारी को मिलेगी नई रफ्तार, उज्जैन-झालावाड़ फोरलेन परियोजना को केंद्र से हरी झंडी
38/84 श्री कुसुमेश्वर महादेव
38/84 श्री कुसुमेश्वर महादेव :
एक बार शिव पार्वती दोनो महाकाल वन में भ्रमण कर रहे थे। वहां गणेष बालको का समूह खेल रहा था। शिव ने पार्वती से कहा कि यह जो बालक फूलों से खेल रहा है ओर अन्य बालक उस पर पुष्प वर्षा कर रहे है वह उन्हे बहुत प्रिय है। शिव ने वह बालक पार्वती को दे दिया। पार्वती ने पुत्र को देखने की इच्छा से अपनी सखी विजया से कहा कि वह जाए और बालक गणेश को लेकर आए। विजया गणेश बालकों के समूह में गई ओर उसे मनाकर कैलाश ले आई। यहां गणेश को उन्होने विभिन्न आभूषणों ओर चंदन व पुष्पों से सज्जित किया ओर फिर शिव गणों के समूह में खेलने के लिए छोड़ दिया। बालक वहां भी पुष्पों से खेलता रहा। पार्वती ने शिवजी से कहा कि यह मेरा पुत्र है इसे आप वरदान दे कि यह सभी गणों में सबसे पहले पुज्य होगा ओर कुसुमों में मंडित होने के कारण इसका नाम कुसुमेश्वर होगा। शिवजी ने कहा कि कुसुमेश्वर का जो भी मनुष्य दर्शन कर पूजन करेगा उसे कभी कोई पाप नही लगेगा। कुसुमेश्वर की जो भी पुष्पों से पूजन करेगा वह अंतकाल में शिवलोक को प्राप्त होगा। शिव के वरदान से कुसुमेश्वर शिवलिंग के रूप में महाकाल वन में स्थापित हुआ।