- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया रामघाट क्षेत्र का निरीक्षण, कहा— विकास कार्यों का लाभ लंबे समय तक मिलेगा
- उज्जैन में ऑनलाइन जुड़ा देश, मोनी तीर्थ आश्रम में हुआ “विशेष श्री बालाजी सर्व ग्रह दोष शांति यज्ञ”; हर्षानंद और संतों ने दी आहुतियां
- पीएम की अपील और सीएम के निर्देश के बाद उज्जैन प्रशासन की नई पहल, अब एक ही वाहन से सिंहस्थ निरीक्षण पर निकल रहे अधिकारी
- महाकाल की नगरी में भक्ति का महासागर: शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला में नजर आए बाबा महाकाल
- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
40 दिन में 8 करोड़ से अधिक का लड्डू बिका:महाकाल लोक बनने के बाद श्रावण माह में पहली बार महाकाल मंदिर से रिकॉर्ड लड्डू प्रसादी की बिक्री हुई
उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रावण माह में देशभर के लाखों श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है। बाहर के श्रद्धालुओं के आने के कारण श्रावण माह में 40 दिनों में करीब 8 करोड़ से अधिक का लड्डू प्रसाद विक्रय हुआ है। श्रद्धालुओं को प्रसाद उपलब्ध कराने के लिए प्रतिदिन करीब 45 किवंटल प्रसाद का निर्माण प्रसाद यूनिट में किया जा रहा है।
श्री महाकालेश्वर मंदिर में इस बार श्रावण में अधिकमास का संयोग वर्षो बाद होने से देशभर से लाखों की तादात में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन को आ रहे है। श्रद्धालुओं को यह आंकड़ा करीब एक करोड़ से ऊपर चला गया है। मंदिर में दर्शन के लिए आने वाले भक्त श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा चिंतामन-जवासिया स्थित लड्डू-प्रसाद निर्माण इकाई में निर्मित शुद्ध घी के लड्डू मंदिर के आंतरिक व बाहरी परिसर में काउंटर से प्रसाद स्वरुप साथ ले जाते है। मंदिर प्रबन्ध समिति के प्रशासक संदीप कुमार सोनी ने बताया कि मंदिर समिति दर्शनार्थियों को पर्याप्त मात्रा में सरलता से लड्डू प्रसाद उपलब्ध करवाने में सफल रही है। श्रावण माह में श्री महाकालेश्वर मंदिर में 1 जुलाई से 9 अगस्त तक 1 हजार 804 किवंटल से अधिक लड्डू प्रसाद का निर्माण हुआ। प्रतिदिन करीब 45 किवंटल लड्डू का निर्माण किया गया। लड्डू प्रसाद विक्रय के लिए मंदिर परिसर में दर्शनार्थियों की सुविधा के लिए काउंटर लगाए गए है। सभी काउंटरों के माध्यम से करीब 8 करोड़ 51 लाख 81 हजार 244 रूपए के लड्डू प्रसाद का विक्रय हुआ है। आने वाले दिनों में पर्व व त्यौहार होने से लड्डू प्रसाद की अधिक बिक्री होने की संभावना को देखते हुए तैयारी की जा रही है।