- उज्जैन में सिंहस्थ कार्यों का ग्राउंड रिव्यू: संत बोले- व्यवस्था विश्वस्तरीय होनी चाहिए, अधिकारियों संग किया निरीक्षण
- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
41/84 श्री लुम्पेश्वर महादेव
41/84 श्री लुम्पेश्वर महादेव :
म्लेच्छ गणों का राजा था लुम्पाधिप। उसकी रानी थी विशाला। एक बार राजा ब्राम्हणों के कहने पर युद्ध करने के लिए सामग नामक ब्राम्हण के आश्रम गया। वहां राजा ने आश्रम में कामधेनू गाय की मांग की ब्राम्हण ने मना किया तो राजा ने कामधेनू गाय के साथ पूरे आश्रम का नाश कर दिया। राजा ने अपने बाणों से सागम मुनि का भी वध कर दिया ओर वहां से चला गया। कुछ देर बाद ही वहां सागम मुनि का पुत्र समिधा आश्रम पहुंचा और अपने पिता को मृत देखकर वह रूदन करने लगा ओर फिर उसने अपने पिता की हत्या करने वाले राजा को श्राप दिया कि वह कुष्ठ रोग से पीडित होगा। श्राप के प्रभाव से राजा कुष्ठ रोग से पीडित होकर मृत्यु को प्राप्त करने के लिए निकल गया। राजा के चिता पर होने पर वहां नारद मुनि प्रकट हुए और उसे समिधा के श्राप से अवगत कराया। नारद मुनि के कहने पर राजा महाकाल वन में केशवार्क महादेव के पास स्थित शिवलिंग का पूजन करने के लिए निकल गया। राजा ने अपनी रानी के साथ शिप्रा स्नान किया ओर शिवलिंग के दर्शन किए। दर्शन मात्र से राजा का कुष्ठ रोग दूर हो गया। राजा ने आपनी रानी के साथ वहां उपस्थित मुनियों का सम्मान किया। राजा लुम्पाधिप के पूजन के कारण शिवलिंग लुम्पेश्वर महादेव के नाम से विख्यात हुआ। मान्यता है कि जो भी मनुष्य पूर्ण भक्ती से पूजन करेगा उसके सात जन्मों के पाप नष्ट होगें ओर अंतकाल में परम पद को प्राप्त करेगा।