- महाकाल मंदिर में भस्म आरती: वीरभद्र को स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट, राजा स्वरूप में सजे बाबा!
- आज 12-12 घंटे का दिन-रात: उज्जैन की जीवाजी वेधशाला में वसंत संपात देखने पहुंचे छात्र-खगोलप्रेमी, आज से दिन होंगे लंबे
- 30 रोजों के बाद मनाई गई ईद: इंदिरा नगर ईदगाह में बड़ी संख्या में पहुंचे लोग, नमाज के बाद गले मिलकर बांटी खुशियां; पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता
- शेषनाग मुकुट और मुण्ड माला से सजे बाबा महाकाल: तड़के भस्म आरती में भक्त हुए भाव-विभोर, ‘जय श्री महाकाल’ से गूंजा परिसर!
- उज्जैन में ‘नैवेद्य लोक’ बना नया फूड हब: CM ने किया था उद्घाटन, शाम 5 से रात 10 बजे तक लगेंगे फूड स्टॉल्स
5 बच्चों की शिक्षा खर्च ली गोद, गरीब बच्चो को देंगे मुफ्त तालीम
उज्जैन। जमाअत मुस्लिम नागौरीयान के द्वारा इकरा प्ले स्कूल की शुरूआत की गई। जिसमें नागौरी जमाअत और इकरा प्ले स्कूल स्टाफ को मशाल एज्यूकेशनल एंड वेलफेयर सोसायटी की ओर से सम्मान पत्र भेंट किया गया। साथ ही तोपखाना व्यापारी एसोसिएशन ने 5 बच्चों की शिक्षा का खर्च गोद लिया साथ ही गरीब बच्चों को मुफ्त तालीम दिलाने की घोषणा की।
संस्था अध्यक्ष अशरफ पठान के अनुसार इस प्ले स्कूल में ढाई से 3 साल तक के बच्चों को एडमिशन दिया जाएगा। प्ले स्कूल की शुरूआत सोमवार से हुई। स्कूल प्रतिदिन प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक लगेगा। क्षेत्रीय पार्षद मुजफ्फर हुसैन व तोपखाना व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष सैयद फारूख पहलवान ने घोषणा की कि गरीब तबके के बच्चों को इस स्कूल में मुफ्त तालीम दी जाएगी जिनकी फीस व्यापारी एसोसिएशन वहन करेगा। इस अवसर पर फारूख पहलवान ने 5 बच्चों की शिक्षा का खर्च गोद लिया। इस अवसर पर जमाअत की ओर से डाॅ. शाहिद नागौरी, मोइनउद्दीन एहमद, डाॅ. मो. इसहाक, वहीद भाई, जावेद सर, गुलाम मोहम्मद, मुश्ताक, इकबाल आदि प्रमुख रूप से सम्मिलित हुए।