- भस्म आरती में शामिल हुए पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, नंदी हाल में बैठकर किया महाकाल का जाप
- होलिका दहन से पहले रंगों में डूबा उज्जैन, मंदिरों में शुरू हुआ फाग महोत्सव; बाहर से भी पहुंचे श्रद्धालु
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: राजा स्वरूप में सजे बाबा, गूंजी जयकार
- महाकाल लड्डू प्रसाद पर वीडियो विवाद: कंटेंट क्रिएटर के खिलाफ आईटी एक्ट में मामला दर्ज, इंस्टाग्राम वीडियो के बाद मंदिर समिति ने की कार्रवाई; गुणवत्ता पर उठाए गए थे सवाल
- सिंहस्थ 2028: घाटों से 2 किमी दायरे में पार्किंग, 3 घंटे की बैठक में बना मेगा प्लान; भीड़ प्रबंधन के लिए लेवल 1, 2 और 3 पार्किंग मॉडल तैयार!
500 के पुराने नोट से आज के बाद जमा नहीं होंगे बिजली बिल
उपभोक्ता गुरुवार को और 500 के पुराने नोट (बंद हो चुके) से बिजली के बिल की राशि जमा कर पाएंगे। यह उनके लिए अंतिम मौका है। उसके बाद ये नोट बिल काउंटर्स पर स्वीकार नहीं किए जाएंगे। उपभोक्ताओं को बिल की राशि जमा करने के लिए नए नोट लेकर जाना पड़ेगा। 1000 का नोट पहले ही लेना बंद किया जा चुका है। बिजली कंपनी के एएसई केतन रायपुरिया के अनुसार 15 दिसंबर तक 500 के पुराने नोट से बिल जमा करने के आदेश हैं। नया कोई आदेश नहीं आया है। इस वजह से 16 दिसंबर से पुराने नोट से बिल जमा करना बंद कर दिया जाएगा।
तीन दिन तक बंद कर दिए थे पुराने नोट लेना
8 नवंबर की रात 12 बजे से 500 व 1000 के नोट बंद किए जाने के बाद बिजली कंपनी के 9 जोन कार्यालयों पर विद्युत तकनीकी कर्मचारी सहकारी साख संस्था द्वारा संचालित बिल काउंटर पर भी पुराने नोट लेना बंद कर दिए गए थे। काउंटर के बाहर बाकायदा सूचना चस्पा कर दी गई थी कि बिल की राशि के रूप में पुराने नोट स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
10 नवंबर की दोपहर से पुराने नोटों से बिल शुरू
बिजली कंपनी के एमडी इंदौर कार्यालय से आदेश जारी हुए थे कि 500 व 1000 के पुराने नोट से बिल की राशि जमा की जाए। उसके बाद 10 नवंबर की दोपहर से पुराने नोट से बिल जमा होना शुरू हुए। इससे उपभोक्ताओं को बिल की राशि जमा करने में सुविधा मिली।