- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 22-07-2026
- कार्तिक आर्यन ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, शयन आरती में हुए शामिल; ओडिशा के मंत्री ने भी भस्म आरती में लिया आशीर्वाद
- उज्जैन फ्रीगंज में ड्राई फ्रूट्स दुकान में भीषण आग: तीन दमकलों की मदद से बुझाई गई, शॉर्ट सर्किट की आशंका
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 21-07-2026
- नशामुक्ति अभियान को मिला जनसमर्थन, 1200 विद्यार्थियों ने रैली निकालकर दिया जागरूकता का संदेश
500 रुपए लेकर 150 की रसीद दी, विरोध पर धक्के देकर मंदिर से निकाला
उज्जैन | मंगलनाथ मंदिर प्रबंधक पर भातपूजा के नाम पर 500 रुपए लेने व 150 रुपए की रसीद देने का आरोप सामने आया है। एक महिला श्रद्धालु द्वारा इसकी शिकायत थाने में की गई है। महिला का आरोप है गलत रसीद देने का विरोध करने पर प्रबंधक ने उसे जाति-सूचक शब्द कहे और धक्के देकर मंदिर से बाहर निकाल दिया। मामले में कलेक्टर मनीषसिंह व चिमनगंज पुलिस को शिकायत की गई। चिमनगंज पुलिस ने बताया कि मंदसौर के गरोठ निवासी अनिता पति बिहारीलाल मेहर (48) गुरुवार को मंगलनाथ मंदिर में भातपूजा करवाने के लिए आई थी।
महिला ने इसके एवज में मंदिर प्रबंधक त्रिलोकविजय सक्सेना ने 500 रुपए लिए। मगर रसीद केवल 150 रुपए की ही दी। महिला ने शेष रुपए की मांग की तो सक्सेना ने कहा कि इस पर टैक्स लगता है। इसके अलावा पुजारी का अंश भी इसमें से जाएगा। इस पर महिला ने विरोध किया तो सक्सेना ने अभद्रता की।
धक्का देकर महिला को किया बाहर
महिला का आरोप है कि सक्सेना ने उसे धक्का देकर मंदिर से बाहर निकाल दिया। इस दौरान उसे जाति सूचक शब्द भी कहे। मामले में कलेक्टर मनीषसिंह व चिमनगंज पुलिस को शिकायत की गई है।