- उज्जैन में त्योहारों से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, टावर चौक से नीलगंगा तक निकला मार्च; होली, रंगपंचमी और रमजान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- महाकाल में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: पंचामृत अभिषेक, रजत मुकुट-त्रिपुण्ड से दिव्य श्रृंगार; “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में मंदिर क्षेत्र के पास युवक से मारपीट: युवती के साथ होटल जा रहा था, बजरंग दल ने रोका; मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो होने का आरोप, पुलिस ने जब्त किया फोन
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: रजत मुकुट, त्रिपुण्ड और पुष्पमालाओं से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
55/84 श्री सिंहेश्वर महादेव
55/84 श्री सिंहेश्वर महादेव
एक समय पार्वती ने भगवान शंकर को प्राप्त करने के लिए महान तप किया। उनके तप से तीनों लोक जलने लगे। इसे देखते हुए ब्रम्हा पार्वती के पास आए और उनसे कहा कि तुम किस कारण से तप कर रही हो, तुम जो भी चाहो वह मुझसे मांग लो। पार्वती ने कहा कि शिव मुझे काली कहते हैं मुझे गौर वर्ण चाहिए। इस पर ब्रम्हा ने कहा कि कुछ समय के बाद तुम्हारा मनोरथ पूरा होगा। ब्रम्हा के वचन सुनकर पार्वती को क्रोध आ गया, उनके क्रोध के कारण एक सिंह उत्पन्न हुआ। सिंह भूखा था और पार्वती को खाने के लिए आगे बढा परंतु पार्वती के तप और तेज के कारण वह उन्हें खा नहीं सका और जाने लगा। उसे जाता देख पार्वती को उस पर दया आ गई और उन्होने दूध की अमृत वर्षा की । इसके बाद सिंह फिर पार्वती के पास आया और उनसे कहा कि मैं माता को मारने का पापी हूं, मुझे नर्क में जाना पडे़गा । सिंह की बात सुनकर माता पार्वती ने उससे कहा कि तुम महाकाल वन में आओं और कंटेश्वर महादेव के पास एक उत्त्म लिंग है। उसका पूजन और दर्शन करो, तुम्हें पाप से मुक्ति मिलेगी। माता पार्वती के वचन सुनकर सिंह महाकाल वन में आया और यहां आकर उसने शिवलिंग के दर्शन किये और दिव्य देह को प्राप्त किया । ममता के कारण पार्वती भी वहां पहुँचीं और सिंह के दर्शन के कारण शिवलिंग का नाम सिंहेश्वर रख दिया। उसी दौरान ब्रम्हा भी वहां पहुंचे और पार्वती से कहा कि तुम्हारे क्रोध के कारण यह सिंह उत्पन्न हुआ है यह तुम्हारा वाहन होगा। इसके बाद पार्वती का गौर वर्ण हो गया। मान्यता है कि जो भी मनुष्य सिंहेश्वर के दर्शन और पूजन करेगा वह अक्षय स्वर्ग में वास करेगा। दर्शन मात्र से सभी पापों का नाष होगा और उसकी सात पीढियां पवित्र हो जायेंगी।