- बाबा महाकाल की शरण में पहुंचीं अभिनेत्री तमन्ना भाटिया, भस्म आरती में हुईं शामिल
- उज्जैन में बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार: भांग, चंदन और त्रिपुंड से सजे राजाधिराज, भस्म आरती में उमड़ी आस्था
- उज्जैन में किसान कांग्रेस के प्रदर्शन पर बढ़ा तनाव, पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी झड़प; तीन लोगों को हिरासत में लिया गया
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद राजाधिराज स्वरूप में हुए बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
58/84 श्री प्रयागेश्वर महादेव
58/84 श्री प्रयागेश्वर महादेव
प्रथम कल्प में स्वंयभू मनु राजा नाम के राजा हुआ करते थे। उनके पुत्र प्रियवत नाम के राजा परम धार्मिक हुए। इन्होने यज्ञ करके उत्तम दान दक्षिणा देकर यज्ञों को समाप्त किया ओर अपने सात पुत्रों को सातों द्वीपों का राजा बनाया ओर बद्रीनारायण की विशाल नगरी में तप करने चले गए। वे वहां तपस्या में लीन हो गए। नगरी में विचरण करते हुए एक दिन नारद मुनि वहां पहुंचे ओर राजा से कहा, कि है राजन मैने श्वेत द्वीप के सरोवर में कन्या देखी है, ओर उस कन्या से पूछा तुम इस विशाल द्वीप पर अकेले क्यूं रहती हो। नारद ने उस कन्या से उसका नाम पूछा तब कन्या ने कहा नारद तुम अपनी आंखे बंद करो तुम्हे सब पता चल जायेगा। नारद ने आंखे बंद की तो कन्या के स्वरूप में तीन द्विव्य पुरूष दिखाई दिए। नारद ने अपनी शक्तियों को प्रयोग करके देखा पर वह उस कन्या के बारे में पता लगाने में असफल रहें। इसके बाद कन्या से नारद ने पूछा हे देवी आप कौन है, आपके सामने मेरी सारी शक्तियां विफल हो गई। इस पर कन्या ने कहा में सभी वेदो में निपुण सावित्री माता हूं। सारी बाते बताते हुए नारद ने कहा राजन में आपनी सारी शक्तियों को भूल गया था। सावित्री माता ने मुझे कहा कि तुम प्रयाग राज्य में चले जाओं तब जाकर तुम्हे अपनी शक्तियों का अभ्यास दोबारा होगा। इतना कह कर प्रयाग के राजा से नारद ने कहां हे राजन मुझे वेदों ओर शक्तियों के पुनः ज्ञान के लिए कोई मार्ग बताईए। राजन ने उपाय बताते हुए कहा मुनिवर आप महाकाल वन में चले जाइएं। वहां पर प्रयाग के राजा विराजमान है। यही पर सनातन ज्योतिष रूप में लिंग स्थित है, जिसकी तुम प्रयाग राजा के नाम से पूजा करो। भविष्य में इस शिवलिंग को प्रयागेश्वर महादेव के नाम से पूजा जाएगा। मान्यता है कि जो भी मनुष्य प्रयागेश्वर के दर्शन ओर पूजन करेगा वह अक्षय स्वर्ग में वास करेगा। दर्शन मात्र से सभी पापों का नाश होगा।