- 40° के पार तापमान, फिर भी नहीं थमी आस्था: महाकाल में रोज 1 लाख से ज्यादा श्रद्धालु; पहली बार महाकाल लोक में शुरू हुआ फोगिंग सिस्टम
- उज्जैन की 5 माह की बच्ची SMA-1 से जूझ रही: 15 करोड़ के इंजेक्शन के लिए जंग, सोनू सूद ने बढ़ाया हाथ; भोपाल एम्स में चल रहा इलाज
- 15 साल पहले खत्म हो चुकी थी लीज; हाईकोर्ट से स्टे हटते ही UDA का एक्शन, बेगमबाग में 5 मकान तोड़े; अब तक 30 से ज्यादा निर्माण हटाए जा चुके
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: स्वस्ति वाचन के बाद खुले पट, पंचामृत अभिषेक के बाद पुष्पों से दिव्य श्रृंगार
- सप्तसागर विकास को गति देने के निर्देश: निगम आयुक्त ने चार प्रमुख जलाशयों का किया निरीक्षण, गहरीकरण-सौंदर्यीकरण पर जोर
61 साल के एएसआई की घर में लाश मिली नशे का अधिक डोज लेने से हार्टअटैक आया
पुलिस लाइन में पदस्थ एएसआई योगेश पांडे 61 साल का बुधवार दोपहर घर में शव मिला। दोपहर तक दरवाजा बंद होने पर पड़ाेसी ने आवाज दी थी लेकिन कोई जवाब नहीं मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई। दरवाजा अंदर से बंद था, माधवनगर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो पांडे का शव कमरे में पड़ा था और नाक से झाग निकल रहे थे। नशे के अधिक डोज की वजह से हार्टअटैक आने से मौत होना बताई गई है।

एएसआई पांडे की पत्नी काफी समय से बीमार है और कोमा में बताई जा रही है, जिनका इलाज आरडी गार्डी अस्पताल में चल रहा है। बताते हैं कि पांडे पत्नी की बीमारी के चलते काफी दिनों से मानसिक रूप से अधिक परेशान थे। इसी वजह से उन्होंने शराब पीना शुरू कर दी थी। पिछले दिनों 25 जून को नशे की हालत में ड्यूटी के दौरान पुलिस ऑफिसर मैस तिराहे पर पांडे ने हंगामा किया था, जिसके चलते उन्हें एसपी मनोजसिंह ने सस्पेंड कर दिया था।
हाल ही में पांडे बहाल हुए थे और लाइन में ड्यूटी कर रहे थे। बुधवार को उनकी सरकारी आवास पर लाश मिलने के बाद एफएसएल अधिकारी डॉ. प्रीति गायकवाड़ को भी मौके पर बुलवाया गया। डॉक्टर गायकवाड़ ने कहा जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत नहीं हो रहा है। हार्टअटैक से मौत होना सामने आई है। अंतिम राय पीएम रिपोर्ट से स्पष्ट होगी।
अकेले रहते थे, सेवानिवृत्ति का सालभर बचा था
एएसपी अमरेंद्रसिंह ने बताया पुलिस लाइन स्थित सरकारी आवास पर पांडे अकेले रहते थे। उनकी पत्नी अस्पताल में भर्ती है व दो बेटियां महानंदानगर में मामा के पास रहती हैं। पांडे की सेवानिवृत्ति को एक साल ही शेष रह गया था। वे नशा अधिक करने लगे थे लेकिन मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा।