- उज्जैन में सिंहस्थ कार्यों का ग्राउंड रिव्यू: संत बोले- व्यवस्था विश्वस्तरीय होनी चाहिए, अधिकारियों संग किया निरीक्षण
- Ujjain Mahakal Bhasma Aarti: रजत मुकुट में सजे बाबा महाकाल, भस्म आरती में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती में पहुंचे सितारे: सुनील जोशी, किंजल दवे, मोनल गज्जर और उल्का गुप्ता ने किए दर्शन, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद!
- महाकाल मंदिर में भस्म आरती का दिव्य नजारा: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत श्रृंगार, गूंजा ‘जय श्री महाकाल’
- महाकाल को 70 लाख के चांदी के आभूषण दान: गुजरात के श्रद्धालु ने 29 किलो रजत श्रृंगार अर्पित किया; दान में पगड़ी, मुकुट, मुण्डमाला समेत कई रजत सामग्री शामिल
62/84 श्री रुपेश्वर महादेव
62/84 श्री रुपेश्वर महादेव
प्राचीन काल में राजा थे पद्य। वे महापराक्रमी ओर धर्मनिष्ठ थे। एक बार राजा अपनी सेना के साथ शिकार करने के लिए वन में गया। वहां एक मृग का पीछा करते हुए दूसरे वन में चला गया। प्यास से व्याकुल राजा एक आश्रम में पहुंच गया। यहां राजा को देख मुनि कन्या सामने आई और राजा का आदर सत्कार किया। राजा ने उससे पूछा यह किसका आश्रम है और तुम कौन हो। कन्या ने कहा कि यह मुनि कण्व का आश्रम है ओर मै उनकी कन्या हंू। मै मुनि को अपना पिता मानती हूं मेरे पिता कौन है मुझे नहीं पता। कन्या के रूप पर मोहित होकर राजा ने उससे विवाह का प्रस्ताव दिया। कन्या ने कहा कि मुनि कण्व आते ही होगे वे ही मेरा दान करेगे। राजा ने कन्या से कहा कि मै इतनी देर प्रतीक्षा नहीं कर सकता। मै तुमसे अभी गंधर्व विवाह करता हूं। कन्या ने इस पर स्वीकृति दे दी। इसी बीच मुनि कण्व भी वहां आ गए ओर राजा और कन्या को विवाह बंधन में देख क्रोधित होकर दोनों को श्राप दिया कि वे दोनों कुरूप हो जाए। दोनों ने मुनि से क्षमा मांगी ओर पुनः रूपवान होने का उपाय पूछा। मुनि ने उनसे कहा कि तुम दोनो जल्द ही महाकाल वन में पशुपतेश्वर महादेव के पूर्व में स्थित शिवलिंग के दर्शन करो, तुम दोनों रूप को प्राप्त करोगे। राजा ओर कन्या तुरंत महाकाल वन में आए और शिवलिंग के दर्शन किए। शिवलिंग के दर्शन मात्र से दोनों पहले से भी अधिक रूपवान हो गये ओर फिर राज्य में लौट गए ओर अंतकाल में स्वर्ग को प्राप्त किया। मान्यता है कि जो भी रूपेश्वर महादेव के दर्शन ओर पूजन करता है वह रूपवान होगा। अंतकाल में शिवलोक को प्राप्त करेगा।