- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 28-08-2026
725 हुई उज्जैन में कोरोना मरीजों की संख्या, अब तक 64 लोगों की मौत
उज्जैन । शहर में कोरोना से अब तक सुरक्षित रहे क्षेत्रों में संक्रमण ने दस्तक दे दी। रविवार को कोरोना बुलेटिन में 12 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए, जिसमें आधे उन क्षेत्रों में से हैं जहां पर अब तक कोरोना नहीं था, हालांकि कुछ क्षेत्रों में दोबारा से संक्रमण फैला है वहीं रविवार को कोरोना संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई।
कोरोना से आगर रोड स्थित इंदिरा नगर, राजेंद्र नगर, देवास रोड स्थित बैंक कॉलोनी, नमक मंडी क्षेत्र से कोरोना के मरीज सामने आए हैं जिनमें इंदिरा नगर से 31 वर्ष पुरुष तथा राजेंद्र नगर से 43 वर्षीय पुरुष संक्रमित निकले। नमक मंडी क्षेत्र से 70 वर्षीय बुजुर्ग, देवास रोड स्टेट बैंक कॉलोनी में 36 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिला। इन क्षेत्रों में अब तक कोरोना संक्रमण नहीं था। इसके अलावा बक्शी पुरा से एक, प्रशांति एवेन्यू से एक, फ्रीगंज से एक रूचि मार्ग 1 तथा महाकाल वाणिज्य केंद्र से 2 लोग पॉजिटिव निकले।
गांधीनगर और बटालियन से फिर पॉजिटिव केस
पिछले दिनों कंटेनेमेंट एरिया से मुक्त हुए गांधी नगर में एक बार फिर कोरोना की दस्तक हुई है। यहां पर 25 वर्षीय महिला कोरोना पॉजिटिव निकली। देवास रोड स्थित 32 वीं बटालियन में एक जवान संक्रमति हुआ। इसके पूर्व में यहां 11 जवान संक्रमित निकले थे।