- उज्जैन में त्योहारों से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च, टावर चौक से नीलगंगा तक निकला मार्च; होली, रंगपंचमी और रमजान के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
- महाकाल में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: पंचामृत अभिषेक, रजत मुकुट-त्रिपुण्ड से दिव्य श्रृंगार; “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंजा मंदिर
- उज्जैन में मंदिर क्षेत्र के पास युवक से मारपीट: युवती के साथ होटल जा रहा था, बजरंग दल ने रोका; मोबाइल में अश्लील फोटो-वीडियो होने का आरोप, पुलिस ने जब्त किया फोन
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट: रजत मुकुट, त्रिपुण्ड और पुष्पमालाओं से सजे बाबा, “जय श्री महाकाल” से गूंजा परिसर
- एमपी बजट 2026-27: सिंहस्थ के लिए 13,851 करोड़ का प्रस्ताव, उज्जैन में 3,060 करोड़ के नए विकास कार्य; 4.38 लाख करोड़ के कुल बजट में सिंहस्थ और इंफ्रास्ट्रक्चर पर विशेष फोकस
73/84 श्री करभेश्वर महादेव
73/84 श्री करभेश्वर महादेव
बहुत वर्ष पूर्व अयोध्या में एक राजा थे वीरकेतु। एक बार वे वन में शिकार करने के लिए गए। वहां उन्होने कई जंगली जानवरों का शिकार किया। फिर उन्हे कोई पशु नजर नहीं आया। अचानक उन्हे एक करभ (ऊट) नजर आया ओर उन्होन उसे तीर मार दिया। वह उंट तीर लगने के बाद वहां से भागा। राजा वीरकेतु उसके पीछे भाग। कुछ देर बाद ही वह उंट गायब हो गया। राजा भटकता हुआ मुनियों के आश्रम में पहुंच गया। ऋषियों ने राजा वीरकेतु से कहा राजन काफी वर्ष पूर्व राजा हुए करते थे, जिनका नाम धर्मध्वज था। एक बार वे शिकार करने के लिए वन मे गए वहा उन्होने मृगचर्म पहने ब्राम्हण का उपहास उडाया। इस पर ब्राम्हण ने राजा को श्राप दिया कि वह करभ योनि में चले जाए। राजा ने दुखी होकर ब्राम्हण से विनती की तो ब्राम्हण ने कहा कि आयोध्या के राजा वीरकेतु के बाण से घायल होकर तुम महाकाल वन में स्थित शिवलिंग का दर्शन करना उससे तुम्हे उंट की योनि से मुक्ति मिलेगी ओर तुम शिवलोक को प्राप्त करोगे। तो राजन वह उंट महाकाल वन मे गया है तुम भी वहा जाओं ओर शिवलिंग के दर्शन कर चक्रवर्ति सम्राट हो जाओगे। राजा तुरंत महाकाल वन आया। यहां उसने धर्मध्वज को एक विमान से शिवलोक जाते देखा ओर फिर शिवलिंग का पूजन कर चक्रवति सम्राट हुआ। उंट के मुक्ति प्राप्त करने के कारण शिवलिंग करभेश्वर महादेव के नाम से विख्यात हुआ। मान्यता है कि जो भी मनुष्य करभेश्वर महादेव के दर्शन करता है वह धनवान होता है, उसे कोई व्याधि नहीं होती हे उसके कोई पितृ पुश योनी में है तो उन्हे मुक्ति मिलती है ओर अंतकाल में मनुष्य शिवलोक को प्राप्त करता है।