- महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन में हाई अलर्ट: देवास गेट से रेलवे स्टेशन तक संयुक्त सर्च ऑपरेशन, 100 पुलिसकर्मी पांच टीमों में तैनात
- महाशिवरात्रि पर महाकाल दर्शन के लिए डिजिटल कंट्रोल रूम, गूगल मैप से तय होगा आपका रास्ता: जाम लगते ही मैप से गायब होगा रूट, खाली पार्किंग की ओर मोड़ दिया जाएगा ट्रैफिक
- महाकाल मंदिर में अलसुबह भस्मारती की परंपरा, वीरभद्र के स्वस्तिवाचन के बाद खुले चांदी के पट; पंचामृत अभिषेक और राजा स्वरूप में हुआ दिव्य श्रृंगार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर मुख्यमंत्री की सख्त समीक्षा, कहा - “काम में रुकावट नहीं चलेगी”; अधिकारियों को 24×7 सक्रिय रहने के दिए निर्देश
- महाकाल मंदिर में अलसुबह गूंजी घंटियां, वीरभद्र के कान में स्वस्तिवाचन के बाद खुले पट; भस्म अर्पण के बाद शेषनाग रजत मुकुट में सजे बाबा
74 किलो घी से करवाया जा रहा है भगवान पाश्र्वनाथ की प्रतिमा का निर्माण
पुरानी सब्जीमंडी फ्रीगंज स्थित दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में गुजरात के कलाकारों द्वारा घी से भगवान पाश्र्वनाथ की प्रतिमा निर्माण करवाया जा रहा है। कल दोपहर से समाजजन पर्युषण के दौरान प्रतिमा के दर्शन कर सकेंगे। दिगंबर जैन समाज द्वारा पर्युषण के दौरान दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में गुजरात से आई कलाकार हंसाबेन एवं उनके साथ आए सूरसिंह, शांताबेन एवं राकेश भाई संयुक्त रूप से भगवान पाश्र्वनाथ की चार फीट ऊंची आकर्षक एवं मनमोहक प्रतिमा का निर्माण कर रहे हैं। जिसे झांकी में सजा कर रखा गया है। प्रतिमा निर्माण में 74 किलो घी, 20 किलो नारियल की रस्सी व सुतली एवं लकड़ी का उपयोग किया जा रहा है।
घी को पहले उबाला गया
भगवान पाश्र्वनाथ की प्रतिमा बनाने में घी का उपयोग किया गया है। उक्त घी को पहले काफी उबाला गया और उसके बाद बर्फ से ठंडा करके ग्राइंड किया है ताकि घी अपने स्वरूप में बना रहे। प्रतिमा पर निरंतर रूप से ठंडा जल प्रवाहित किया जाएगा।
देशभर में बनाई कई प्रतिमाएं
अहमदाबाद से आई राष्ट्रीय कलाकार हंसाबेन ने चर्चा करते हुए बताया कि उन्होंने अपनी टीम के साथ अभी तक कई स्थानों पर जाकर कांच, फाइबर, सीमेंट आदि के द्वारा प्रतिमाओं का निर्माण किया है।