- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: रजत चंद्र और गुलाब माला से सजे बाबा, स्वस्ति वाचन के बाद खुले चांदी के पट!
- धुलेंडी के साथ उज्जैन में शुरू हुआ गणगौर पर्व, महिलाएं 16 दिनों तक करेंगी पूजा; राजस्थान से मंगवाई जाती हैं ड्रेस
- चिंतामन गणेश मंदिर में दूसरी जत्रा, हजारों श्रद्धालु पहुंचे दर्शन के लिए; किसानों ने नई फसल भगवान को अर्पित की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: भांग-चंदन और सिंदूर से सजा बाबा का दिव्य रूप, मोगरा-गुलाब के पुष्पों से हुआ दिव्य श्रृंगार
- उज्जैन में शीतला माता पूजन का उत्साह, मंदिरों में उमड़ी महिलाओं की भीड़; एक दिन पहले तैयार किया जाता है भोजन
सिंहस्थ कार्यो के लिए स्कॉच अवार्ड
सिंहस्थ मेला कार्यालय को आज हैदराबाद में सिंहस्थ में किए गए उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्कॉच प्लैटिनम अवॉर्ड प्रदान किया गया। प्लैटिनम अवॉर्ड अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ को दिया जाता है।
स्कॉच अवार्ड के ४५ वें सम्मेलन में आज देश के विभिन्न प्रांतों से आए सैकड़ों प्रतिभागी विभागों, संस्थाओ, समूहों में से विभिन्न श्रेणियों में श्रेणी वार अवॉर्ड स्कॉच प्रमुख सुधीर कोचर एवं अन्य हस्तियों द्वारा दिए गए। दिनांक ८ सितम्बर को मेला कार्यालय को टॉप १०० में ऑर्डर ऑफ़ मेरिट अवॉर्ड दिया गया था , आज प्लैटिनम अवॉर्ड सिंहस्थ में आईटी के बेहतरीन उपयोग के लिये दिया गया।
अवॉर्ड उप मेला अधिकारी सुजान रावत द्वारा ग्रहण किया गया, साथ में आईटी कन्सल्टंट मनीष विजयवर्ग़िय भी उपस्थित थे। ज्ञात हो कि जून माह में इस अवॉर्ड हेतु मुंबई में रावत द्वारा प्रेज़ेंटेशन दिया गया था एवं सिंहस्थ में आईटी की नवीनतम तकनीकों के सिंहस्थ में श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु उपयोग के बारे में बताया था।