- उज्जैन में गूंजेगा “नववर्ष का शंखनाद”, गुड़ी पड़वा पर महाकाल मंदिर में लहराएगा ब्रह्मध्वज
- उज्जैन में भूतड़ी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, शिप्रा और 52 कुंड पर दिनभर रही भीड़
- चैत्र नवरात्रि इस बार खास: पंचक और ग्रहों के अनोखे संयोग से बढ़ेगा फल, ज्योतिषाचार्यों ने बताया खास महत्व
- तड़के सजा महाकाल दरबार: भस्म आरती में उमड़े श्रद्धालु, गूंजी जयकार
- उज्जैन के छात्र की कनाडा में मौत: CM मोहन यादव परिवार से मिले, अंतिम संस्कार तक हर मदद का भरोसा
78/84 श्री अविमुक्तेश्वर महादेव
78/84 श्री अविमुक्तेश्वर महादेव
शाकल नाम के नगर मे राजा थे, चित्रसेन। उनकी रानी का नाम था चन्द्रप्रभा। राजा ओर रानी दोनो रूपवान थे। उनकी एक पुत्री हुई वह भी अत्यंत सुंदर थी, इस कारण राजा ने उसका नाम रखा लावण्यावती। लावण्यावती को पूर्व जन्म की बातें याद थी। लावण्यावती युवा हुई तो राजा ने उसे बुलाया ओर कहा कि बताओं बेटी में तुम्हारा विवाह किससे करूॅ। राजा की बात सुनकर लावण्यावती कभी रोती तो कभी हंसने लगती। राजा ने उसका कारण पूछा तो उसने कहा कि पूर्व जन्म में वह प्राग्ज्योतिषपुर में हरस्वामी की स्त्री थी। रूपवान होने के बाद भी उसके पति ब्रम्हचर्य का पालन करते थे ओर उससे क्रोधित रहते थे। एक बार वह अपने पिता के घर गई ओर उन्हे पुरी बात बताई। उसके पिता ने उसे अभिमंत्रित वस्तुएं ओर मंत्र दिए, जिससे उसका पति उसके वश में हो गया। पति के साथ सुखी जीवन जीने के बाद उसकी मृत्यु हो गई ओर वह नरक को प्राप्त हुई। यहां तरह-तरह की यातनाएं भोगने के बाद पापों का कुछ नाष करने के लिए वह एक चांडाल के घर उसका जन्म हुआ। यहां सुंदर रूप पाने के बाद उसके शरीर पर फोडे हो गए ओर जानवर उसे काटने लगे। उसने बचने के लिए वह भागी ओर महाकाल वन पहुंच गई। यहां उसने भगवान शिव ओर पिप्लादेश्वर के दर्शन किए। दर्शन के कारण उसे स्वर्ग की प्राप्ति हुई। स्वर्ग में देवताओं के साथ रहने के कारण उसका आपके यहां जन्म हुआ है। कन्या ने राजा से कहा कि इस जन्म में भी मै अवंतिका नगरी में शिव के दर्शन करूंगी। राजा अपनी सेना के साथ महाकाल वन आया ओर कन्या ओर रानी के साथ शिवजी के दर्शन किए। लावण्यावती ने यहां शिवलिंग के दर्शन ओर पूजन कर देह त्याग कर शिव में समाहित हो गई। पार्वती जी ने शिवलिंग को अभिमुक्तेश्वर नाम दिया। मान्यता है कि जो भी मनुष्य अभिमुक्तेश्वर महोदव के दर्शन ओर पूजन करता है उसकी मुक्ति अवश्य होती है। उसे मृत्यु का भय नही होता है।