- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: उज्जैन में घाटों पर उतरी प्रशासनिक टीम, भीड़ प्रबंधन पर सबसे ज्यादा जोर
- सिंहस्थ से पहले उज्जैन में दिखने लगा कुंभ जैसा आध्यात्मिक वातावरण, पंच धूनी तप में लीन हुए टाटम्बरी सरकार; धधकते कंडों के बीच कर रहे तप
- उज्जैन संभाग बन रहा देश का नया फूड प्रोसेसिंग पावरहाउस, 7300 करोड़ से ज्यादा निवेश से बदली औद्योगिक तस्वीर
- महाकाल मंदिर में भोर की भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद ड्रायफ्रूट और भांग-चंदन से हुआ बाबा का दिव्य श्रृंगार
- महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं को गर्मी से राहत: दर्शन मार्गों पर बन रहा हीट प्रूफ पाथ-वे, तपती जमीन से मिलेगी सुरक्षा
80 हजार देकर शादी की, एक दिन में ही भागी दुल्हन
उज्जैन | एक माह पहले रिश्ता लेकर आए दो युवकों को 80 हजार रुपए दिए। उन्होंने इंदौर निवासी 22 साल की युवती से शादी करवा दी। कोर्ट मैरिज के बाद चिंतामन में भी फैरे हुए लेकिन दुल्हन रातभर रुकने के बाद अगले दिन सुबह होने से पहले ही भाग निकली। मामला चिमनगंज थाना क्षेत्र का है। बड़नगर के दिनेश प्रजापति 31 साल ने गुरुवार शाम को चिमनगंज थाने में शादी के नाम पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट की। पुलिस को बताया ढांचाभवन विश्वबैंक कालोनी के विनोद व उसके साथी कालू से परिचय है। उसने शादी के लिए लड़की दिखाने की बात कहीं थी। फिर सीमा नाम की युवती से मिलवाया जिसने खुद को इंदौर निवासी बताया था। रजामंदी के बाद 25 जुलाई को शादी कर ली। अगले ही दिन सीमा फरार हो गई। वह घर से आधा किलो वजनी चांदी के आभूषण, मोबाइल व अन्य सामान ले गई।
एसआई कमलेश गौर ने बताया सीमा इंदौर की ही निवासी है व पहले से शादीशुदा है, पता लगा रहे हंै। विनोद ने शादी करवाने के बदले 80 हजार लिए थे उसे भी खोज रहे है। 15 दिन पहले भी इसी तरह वीर नगर निवासी कन्हैयालाल जाधवानी से शादी के नाम पर धोखा हो चुका है। इसमें मास्टर माइंड दुर्गा पंडया निवासी ढांचा भवन अभी भी फरार है।