- महाकाल मंदिर में फिर आकार लेगा 1000 साल पुराना टेंपल: खुदाई में मिले थे परमारकालीन अवशेष, 37 फीट ऊंचा भव्य मंदिर बनेगा
- उज्जैन कलेक्टर ने जीवनखेड़ी को सिंहस्थ क्षेत्र अधिसूचित किया
- भस्म आरती दर्शन शुक्रवार: चंदन, भांग, चेरी और बिल्ब पत्र अर्पित कर भगवान गणेश के रूप में श्रृंगार
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 22 सितंबर को उज्जैन आएंगे, भक्त निवास और अन्नक्षेत्र का लोकार्पण करेंगे
- भस्म आरती दर्शन: भांग, चंदन, सूखे मेवों से बाबा महाकाल का गणेश रूपी दिव्य श्रृंगार
84 महादेव की यात्रा में जन सैलाब:5 दिन चलेगी यात्रा, बड़ी संख्या में शामिल हुई महिला श्रद्धालु

उज्जैन स्व जगदीश यादव सेवा संस्थान के सेवादार विवेक यादव द्वारा निशुल्क 84 महादेव दर्शन के लिए यात्रा निकाली गई। 5 दिन तक लगातार 84 महादेव यात्रा निकाली जाएगी। जिसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु यात्रा में शामिल हो रही है।
कांग्रेस नेता विक्की यादव द्वारा 5 दिनों तक चलने वाली 84 महादेव यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में शहर के मंदिरों के लिए पैदल और शहर के बाहर के मंदिरो के लिए मैजिक और बसों से की जायेगी। इसके लिए 58 बसों का इंतजाम किया गया है। विक्की यादव ने बताया कि 2 अगस्त से शुरू हुई इस 84 महादेव की यात्रा में रोजाना 4000 से अधिक महिलाएं शामिल हो रही है। सभी को सुबह नाश्ता और दिन का भोजन भी दिया जा रहा है। यात्रा का समापन 6 अगस्त को होगा।

यात्रा भगवान श्री राम जी के मंदिर क्षीर सागर सागर मानस भवन से प्रारम्भ होते हुए शहर के अलग अलग मंदिरों में पहुंची। दूसरे दिन की यात्रा शिप्रा नदी रामघाट से रखी गई मोक्षदायिनी नदी माँ शिप्रा का पूजन अर्चन महामंडलेश्वर स्वामी शेलेशनन्द गिरी महाराज के आतिथ्य में किया गया यात्रा समापन राठौर समाज धर्मशाला कार्तिक चौक पर हुआ। विवेक यादव ने कहा कि यह धार्मिक यात्रा करने का सौभाग्य मुझे महाकाल भगवान ने दिया है इसके पूर्व नवरात्रि में भी हम माता बहनों को नगर के सभी मंदिरों के दर्शन करा चुके है।
