- उज्जैन में दिव्यांग दंपती ने मांगी सुरक्षा, बोले- FIR के बाद भी आरोपी बेखौफ घूम रहे; कलेक्टर जनसुनवाई में लगाई न्याय की गुहार
- इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बहाने उज्जैन में हनीट्रैप, युवक का अपहरण कर अश्लील वीडियो से करोड़ों जैसी वसूली की कोशिश, 10 आरोपी गिरफ्तार
- नागदा के सरकारी कॉलेजों के छात्रों ने परिणाम पर उठाए सवाल, 47 विद्यार्थियों को कम अंक और सप्लीमेंट्री मिलने पर विश्वविद्यालय में किया प्रदर्शन
- दिल्ली छात्र प्रदर्शन के समर्थन में उज्जैन में विरोध प्रदर्शन: कैंडल मार्च के साथ 25 जुलाई को बड़े मार्च की तैयारी
- 'रक्तांचल-3' की स्टारकास्ट ने महाकाल मंदिर में किए दर्शन, भस्म आरती में शामिल होकर लिया बाबा का आशीर्वाद
9वीं में शहर के सात स्कूलों में 50% विद्यार्थी भी पास नहीं
शासकीय स्कूलों में कक्षा 9वीं के रिजल्ट में थोड़ा सुधार जरूर हुआ लेकिन इसके बावजूद रिजल्ट कमजोर ही रहा। उज्जैन (शहर) विकासखंड के अंतर्गत आने वाले 7 स्कूल ऐसे भी रहे, जिनका आैसत रिजल्ट 50 प्रतिशत से भी कम रहा। जिले में 100 फीसदी रिजल्ट देने वाले स्कूल भी केवल 3 ही रहे। उज्जैन ग्रामीण में ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आैर तराना विकासखंड में असेर एवं खापरा स्कूल का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। उज्जैन (शहर) विकासखंड सहित पांच विकासखंड ऐसी रही, जहां एक भी स्कूल शत-प्रतिशत रिजल्ट नहीं दे सका। इधर कक्षा 11वीं के रिजल्ट में रिजल्ट की स्थिति बेहतर रही। दिसंबर से ही अतिरिक्त कक्षाएं लगाने आैर मासिक व साप्ताहिक टेस्ट लिए जाने का असर यह हुआ कि जिले में एक भी स्कूल ऐसा नहीं रहा, जिसका रिजल्ट 50 प्रतिशत से कम हो। कोरोना अलर्ट आैर लॉकडाउन के कारण फिलहाल प्राचार्यों की समीक्षा बैठक नहीं हो सकी है लेकिन इस स्थिति के समाप्त होते ही विभागीय स्तर पर बैठक कर कार्रवाई की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी रमा नाहटे ने बताया लॉकडाउन खत्म होने के बाद समीक्षा कर अगली कार्रवाई की जाएगी।
9वीं में ऐसी रही विकासखंडवार जिले में स्कूलों की स्थिति
विकासखंड 50 % से कम 50-60 % 60-70 % 70-80 % 80-90 % 90% 100 %
बड़नगर 08 06 13 05 05 नहीं नहीं
घटि्टया 05 04 05 03 01 नहीं नहीं
खाचरौद नहीं 09 10 05 01 01 नहीं
तराना 10 07 07 06 01 नहीं 02
महिदपुर 12 07 09 नहीं नहीं 01 नहीं
उज्जैन शहर 07 06 09 02 01 02 नहीं
उज्जैन ग्रामीण 02 05 06 04 01 नहीं 01
जिले में सौ फीसदी रिजल्ट देने वाले केवल तीन स्कूल