- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
हादसा: चंदेसरा और कागदी कराडिय़ा पर वाहनों की जबर्दस्त भिड़ंत
डंपर ने ऑटो और वैन ने बाइक को मारी टक्कर, 2 की मौत
ऑटो में सवारी बैठाकर देवास जा रहे युवक को सामने से आ रहे डंपर ने चंदेसरा-मताना के बीच जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में आटो चालक की मौत हो गई जबकि उसमें बैठे दो यात्री घायल हुए। इसी प्रकार बाइक से उज्जैन आ रहे छात्र को कागदी कराडिय़ा के पास मारूति वैन ने टक्कर मार दी जिसकी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
बाबूलाल पिता लालू (39) निवासी एकतानगर नानाखेड़ा ऑटो चालक था और बीती रात करीब 12 बजे वह अपनी ऑटो क्रमांक एमपी 13 आर 4108 में दो सवारी बैठाकर देवास जा रहा था। इसी दौरान चंदेसरा-मताना के बीच सामने से आ रहे गिट्टी से भरे डंपर क्रमांक एमपी 13 जीए 1188 के चालक ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।
दुर्घटना में ऑटो चला रहे बाबूलाल की मौत हो गई, जबकि उसमें बैठे दोनों यात्री घायल हुए। इसी प्रकार प्रतापसिंह पिता बालूसिंह (24) निवासी आक्याधींगा महिदपुर अपनी बाइक से दोपहर में कागदी कराडिय़ा भैरवगढ़ से उज्जैन आ रहा था उसी दौरान सामने से आ रही मारूति वैन ने प्रताप की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में घायल प्रताप ने निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।