- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
घमासान: केंद्रीय मंत्री गेहलोत के खिलाफ एफबी पर आपत्तिजनक पोस्ट
किसान मोर्चा अध्यक्ष की आईडी से हरकत, बोले- हैकर की करतूत
भाजपा में विवाद थमने के नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को फिर एक घटना के सामने आने से हड़कंप मच गया। हुआ यूं कि किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष चंद्रविजय उर्फ छोटू की फेसबुक आईडी से केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक पोस्ट की गई। मामले के तूल पकडऩे पर छोटू बना ने उनकी आईडी हैक करने का आरोप लगाते हुए सायबर सेल में शिकायत का दावा किया है।
नेतृत्व पर उठे सवाल
सर्वविदित है कि कुछ समय पहले नियुक्ति को लेकर भाजयुमो में विवाद हो गया था। मामले में पूर्व पदाधिकारी द्वारा ही केस तक दर्ज करा दिया गया था। यही नहीं बाद में दोनों पक्षों में आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। इसके बाद अजा मोर्चा की बैठक में विवाद की बात सामने आई थी। लगातार विवाद होने के बाद संगठन में ही अब स्थानीय नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हंै।
फेसबुक पर छोटू बना के नाम से बनी आईडी से गुरुवार देर रात ११ पोस्ट डाली गई। पोस्ट में मंत्री गेहलोत के खिलाफ जातिसूचक शब्दों का भी इस्तेमाल किया गया था। यही नहीं उन्हें जिले में पार्टी की दयनीय स्थिति करने का जिम्मेदार ठहराते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी की गई थी।
इन सभी पोस्ट को लोग बड़ी संख्या में लाइक भी कर रहे थे और कमेंट भी। सुबह पता चलने पर पर चंद्रविजय ने इसे हटाने का दावा किया है। मामले में शहर अध्यक्ष विवेक जोशी ने चंद्रविजय को फोन पर मामला मीडिया तक पहुंचने पर चंद्रविजय को फटकार लगा दी। बाद में उन्होंने तकनीकी त्रुटि से ऐसा होने की संभावना व्यक्त की।
टिकट से जुड़ा मामला
सूत्रों की मानें तो पूरा मामला लोकसभा की टिकट वितरण से जुड़ा है। छोटू बना सांसद डॉ. चिंतामण मालवीय के प्रतिनिधि थे। उनके अन्य समर्थकों को भी उम्मीद थी कि मालवीय को उज्जैन नहीं तो देवास से टिकट मिलेगा। दोनों स्थान से टिकट नहीं मिलने पर उनके समर्थक नाराज बताए जा रहे हंै।
फेसबुक पर मेरी आठ आईडी है। किसी ने रात में दो हैक कर गलत पोस्ट डाल दी। सुबह पता चलने पर डिलीट की लेकिन हैकर फिर अपलोड करता रहा। मामले में सायबर सेल में शिकायत कर रहा हूं।
– चंद्रविजय सिंह, जिला अध्यक्ष, किसान मोर्चा
गेहलोत हमारे सम्मानीय व वरिष्ठ नेता है उनके खिलाफ गलत बात सहन नहीं करेंगे। घटना दुर्भाग्यपूर्ण है, उम्मीद है कोई पदाधिकारी ऐसी हरकत नहीं करेगा। जांच करेंगे और दोषी साबित होने पर कार्रवाई करेंगे।
– विवेक जोशी, शहर अध्यक्ष, भाजपा