- उज्जैन में तपिश का प्रकोप: 40-41°C पर अटका पारा, अगले 4 दिन में और बढ़ेगी गर्मी; स्वास्थ्य विभाग सतर्क, हीट मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार
- सिंहस्थ 2028 की तैयारियों पर सख्ती: मुख्य सचिव ने कहा—समय से पहले पूरे हों काम, बारिश से पहले बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करें; मेडिसिटी, सड़क और पुल निर्माण की भी समीक्षा की
- महाकाल मंदिर में तड़के भस्म आरती: पंचामृत अभिषेक के बाद रजत चंद्र-त्रिशूल से सजा बाबा का दिव्य रूप, गूंजे जयकारे
- CM मोहन यादव के विजन को रफ्तार: विक्रम विश्वविद्यालय ने शुरू किया अभियान, फार्मा कंपनियों को जोड़ने और स्टूडेंट्स को स्किल्ड बनाने पर फोकस
- सिंहस्थ 2028 की तैयारी तेज: रेल से आने वाले श्रद्धालुओं की व्यवस्था पर फोकस, अधिकारियों ने किया स्टेशनों का निरीक्षण
महामृत्युंजय द्वार पर चलते ट्रक में लगी आग
हादसा: स्पीड ब्रेकर से उछलकर ट्रक हुआ बेकाबू
सुबह करीब 6 बजे महामृत्युंजय द्वार के पास बने स्पीड ब्रेकर से तेज रफ्तार ट्रक उछलकर बेकाबू हुआ और डिवाइडर तोड़ता हुआ ट्राफिक सिग्नल से जा टकराया। ट्रक की कमानी टूटने के बाद उसके डीजल टैंक में आग लग गई। इस दौरान ड्रायवर और क्लिनर ट्रक से कूदकर भाग गये। फायर ब्रिगेड की दमकल ने आग पर काबू पाया और नानाखेड़ा पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज किया है।
लोहे के एंगल व सेंटिंग के सामान से भरा ट्रक क्रमांक आरजे 20 जीए 9601 हरिफाटक की ओर से सुबह करीब 6 बजे इंदौर रोड़ महामृत्युंजय द्वार के समीप से तेजगति में जा रही था उसी दौरान ड्रायवर का ध्यान नहीं होने के कारण ट्रक स्पीड ब्रेकर से उछलकर बेकाबू हुआ और रोड़ डिवाइडर तोड़ते हुए यातायात सिग्नल से टकराकर रुका।
ट्रक की कमानी टूटने के कारण चिंगारी निकलने से डीजल टैंक ने आग पकड़ ली और देखते ही देखते ट्रक के चारों पहिये व बॉडी धूं धूं कर जलने लगे। इस दौरान ट्रक ड्रायवर व क्लिनर मौके से भाग निकले जबकि आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचना दी।
धमाके से दहशत
ट्रक के डीजल टैंक में आग लगने के बाद एक एक कर टायरों ने भी आग पकड़ ली इस दौरान टायरों के फटने से तेज धमाके की आवाज भी हुई जिससे लोगों में दहशत व्याप्त हो गई।
दुबारा लगी आग, सिग्नल भी जलकर राख
फायर ब्रिगेड की दमकलों ने ट्रक में लगी भीषण आग को बुझा दिया और मौके से रवाना हो गई। पुलिस ने भी मौके पर पहुंचकर कार्यवाही प्रारंभ की लेकिन सुबह करीब 9 बजे ट्रक के पिछले पहिये में पुन: आग लग गई।
यहां यातायात थाना प्रभारी मौके पर पहुंची और दमकल को बुलाकर आग बुझवाई। ट्रक की भीषण आग की चपेट में ट्राफिक सिग्नल और एक बोर्ड भी जलकर राख हो गये। नानाखेड़ा पुलिस का कहना है कि ट्रक ड्रायवर की तलाश की जा रही है।