- Ujjain Blast Case: बड़नगर विस्फोट मामले में ATS की एंट्री, फोरेंसिक जांच के बीच क्रेन मालिक का बयान आया सामने
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का भस्म आरती शृंगार दर्शन 26-06-2026
- उज्जैन प्रशासन का स्वास्थ्य अभियान, मिठाइयों पर चांदी के वर्क पर लगेगी रोक
- महाकाल पर भक्तों की अपार श्रद्धा: दान, प्रसादी और सेवाओं से 142 करोड़ की आय
- गंगा दशहरा पर महाकाल मंदिर में शुरू हुई 16 घंटे की अखंड नृत्य आराधना, शयन आरती तक कलाकार देंगे नृत्यांजलि
जिला अस्पताल में डॉक्टर पर रुपए मांगने का आरोप
उज्जैन। जिला चिकित्सालय में टीबी के मरीज से डॉक्टर द्वारा रुपये मांगने का आरोप मरीज के पुत्र ने लगाया। इसी प्रकार एक महिला ने भी उसी डॉक्टर पर रुपये मांगने का आरोप लगाया। हालांकि डॉक्टर द्वारा इससे इंकार किया गया है।
राधेश्याम निवासी डेलची बुजुर्ग अपने पिता भेरूलाल (85) वर्ष को उपचार के लिये जिला चिकित्सालय लाया था। यहां डॉ. अजय निगम द्वारा वृद्ध भेरूलाल का उपचार शुरू किया गया और उन्हें टीबी की दवाई भी दी गई लेकिन जांच रिपोर्ट आने के बाद डॉ. निगम ने यह दवाई बंद कर दी।
वृद्ध के बेटे राधेश्याम ने जिला चिकित्सालय में डॉ. निगम पर आरोप लगाया कि मेेरे पिता टीबी के मरीज हैं और डॉ. निगम द्वारा उनका उपचार करने के एवज में 5 हजार रुपयों की मांग की गई, रुपये नहीं देने पर डॉक्टर ने दवाई भी वापस ले ली।
इसी प्रकार शरदबाई नामक महिला ने बताया कि उनके पति मेहरबान सिंह को टीबी होने पर जिला अस्पताल में उपचार के लिये लाये थे उस दौरान डॉ. निगम द्वारा उपचार के एवज में 40 हजार रुपयों की मांग की गई। दोनों मामलों में जब डॉ. अजय निगम से चर्चा की गई तो उनका कहना था कि आरोप बेबुनियाद हैं। राधेश्याम के पिता को टीबी की पुष्टि नहीं होने पर दवाई बंद की गई थी।