- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
तलाशी: मालवा एक्सप्रेस में मजदूर से मिले 3 लाख
आय का स्रोत नहीं बता सका, एफएसटी को सौंपे
मालवा एक्सप्रेस के कोच में बैठे एक मजदूर से जीआरपी ने तीन लाख रुपए बरामद किए हैं। संतुष्टीपूर्ण जवाब नहीं देने पर पुलिस ने रुपए एफएसटी (फ्लाइंग स्क्वॉड टीम) को सौंप दिए। टीम जांच के बाद राशि का निर्णय करेगी।
टीआई दिनेश भोजक ने बताया कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर एडीजी अरुणा मोहन राव और आईजी रेल धर्मवीर सिंह यादव के निर्देश पर ट्रेन में चैकिंग के लिए एसएसटी (स्टेटिक सर्विलेंस टीम) गठित की गई है। टीम सभी ट्रेन में सघन चैकिंग कर वीडियोग्राफी कर रही है।
। गुरुवार को तलाशी के दौरान मालवा एक्सप्रेस के एसी कोच गऊघाट रेलवे कॉलोनी निवासी सुधीर पिता हरिराम बाब (26) मिला। उसके बैग से 2.90 लाख रुपए मिलने पर एफएसटी प्रभारी अनुज कुमार को सूचना दी। बावजूद सुधीर द्वारा आय के स्रोत नहीं बताने पर कुमार ने राशि शासकीय कोषालय में जमा करने ले गए और बाद में सुधीर को छोड़ दिया।
मजदूर बताया, यात्रा एसी में
टीआई भोजक ने बताया कि सुधीर खुद को मजदूर बता रहा था लेकिन उसके एसी कोच में सफर करने के सवाल पर वह जवाब नहीं दे पाया। उसने कहा कि राशि उसने जोड़कर इक्कठा की है, लेकिन पांच-पांच सौ के नोट व 50-50 हजार की गड्डी के संबंध में जवाब नहीं दे पाया। वह यह कबूलने को भी तैयार नहीें था कि राशि किसकी है। अब इनकम टैक्स के नोटिस पर जवाब नहीं दे पाने पर राशि राजसात कर ली जाएगी।
पहले भी पकड़ाए ट्रेन से
याद रहे विधानसभा चुनाव के दौरान ट्रेन से दो युवकों से बड़ी मात्रा में सोना-चांदी के साथ पकड़ा था। हालांकि जांच में जेवरात गुजरात के व्यापारी के निकले थे और दोनों सेल्समैन इंदौर में व्यापारियों को दिखाने ले जा रहे थे।
जिले की पुलिस ने भी इंदौर रोड से बड़ी राशि मिलने की सूचना मिली थी। वर्तमान चुनाव के दौरान भी ट्रेन से कुछ समय पूर्व राशि जब्त होने का पता चला है।