- संत रविदास जयंती पर उज्जैन में एक साथ जुटे संत और समाज, 2121 दीपकों की रोशनी में जगमगाया शिप्रा तट
- महाकाल मंदिर पहुंचीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, मीडिया से बोलीं महिला कांग्रेस अध्यक्ष— नाम में भगवान जोड़ना काफी नहीं, सवाल ये है कि काम क्या किया जा रहा है
- उज्जैन में शिप्रा आरती को मिलेगा नया स्वरूप, रामघाट को वैश्विक पहचान देने की तैयारी; रोज होने वाली शिप्रा आरती बनेगी धार्मिक पर्यटन का केंद्र
- सुबह की पहली घंटी के साथ खुले महाकाल के पट, भस्म आरती में दिखा राजा स्वरूप
- महाकाल दरबार में भस्म आरती की अलौकिक छटा: सभा मंडप से गर्भगृह तक विधिविधान के साथ संपन्न हुई आराधना, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
बाइक सवार युवक बीच सड़क पर खड़े ट्रक से टकराया, मौत
उज्जैन।:बीती रात उन्हेल नागदा रोड़ पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो गई। उन्हेल पुलिस ने मामले में प्रकरण दर्ज तो किया लेकिन क्षतिग्रस्त ट्रकों को बीच सड़क से नहीं हटाया जिसका परिणाम यह हुआ कि नागदा से बाइक पर सवार होकर आ रहा युवक बीच सड़क पर खड़े ट्रक से टकराकर घायल हो गया जिसकी उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई।
रात 12.30 बजे उन्हेल नागदा रोड़ पर राजू पिता मोहनलाल निवासी फुलान थाना गौतमपुरा इंदौर के ट्रक में पीछे से ट्रक क्रमांक आरजे 09 जीडी 6665 में जोरदार टक्कर मार दी। सूचना मिलने पर उन्हेल पुलिस ने राजू की रिपोर्ट पर ट्रक चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत प्रकरण दर्ज किया लेकिन क्षतिग्रस्त हालत में बीच सड़क पर खड़े ट्रकों को यहां से नहीं हटवाया। करीब एक घंटे बाद इस मार्ग से नरेन्द्र पिता महेन्द्र सिंह 29 वर्ष निवासी नागदा जंक्शन अपनी बाइक से उज्जैन आते समय क्षतिग्रस्त खड़े ट्रक से टकरा गया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां नरेन्द्र की मृत्यु हो गई। सुबह उसकी बहन पिंकी ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर शव की शिनाख्त की और बताया कि नरेन्द्र ट्रक ड्रायवर था। उसका ट्रक उज्जैन में खड़ा था जिसे लेने वह बाइक से उज्जैन आ रहा था।