- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
20 हजार उपभोक्ताओं पर 50 करोड़ रुपए बिजली बिल बकाया
वसूली के लिए कंपनी दे रही चेतावनी, जमा नही करने पर कटेंगे बिजली कनेक्शन
उज्जैन। शहरी क्षेत्र के 20 हजार उपभोक्ताओं पर 50 करोड़ रुपए से अधिक बिजली बिल बकाया है। वसूली के लिए कंपनी उपभोक्ताओं को चेतावनी दे रही है। बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी।
शहरी क्षेत्र में 1 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ता हैं। पूर्व व पश्चिम शहर संभाग के तकरीबन 20 हजार उपभोक्ताओं पर करोड़ों रुपए बकाया हैं। लंबे समय से बिजली बिलों की बकाया राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। कंपनी ने अपनी माली हालत सुधारने के लिए बकाया बिजली बिलों की वसूली करने की योजना बनाई है। उपभोक्ताओं से कहा गया है कि वे अपने बकाया बिलों का जल्द भुगतान करें अन्यथा विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई की जाएगी। कंपनी उन सभी उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटेगी, जिनके 1 हजार से लेकर 10 हजार रुपए बकाया चल रहे हैं। समय पर भुगतान कर आने वाली परेशानी से बचने का आग्रह उपभोक्ताओं से किया जा रहा है। इधर, पश्चिम शहर संभाग कार्यपालन यंत्री केतन रायपुरिया के अनुसार बिजली बिल बकाया वसूली की जा रही है। इसके लिए विद्युत कनेक्शन काटने की कार्रवाई भी की जाएगी।
आज इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली गुल
नए शहर माधवनगर में विद्युत लाइनों का संधारण कार्य किए जाने से मंगलवार सुबह 8 से 11 बजे तक शीतल कॉलोनी, हरिराम चौबे मार्ग, हनुमान नाका, अंबर कॉलोनी, नीलगंगा चौराहा, विवेकानंद कॉलोनी, विष्णुपुरा, धन्नालाल की चाल, सत्यम अपार्टमेंट, शिप्रा होटल आदि क्षेत्र में विद्युत प्रदाय बंद रहेगा।