- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 02-09-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-09-2026
- महाकाल मंदिर कर्मचारी से मारपीट के 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मंदिर के सामने कराया माफी का वीडियो
- उज्जैन में 4 हत्याओं के बाद रात में बढ़ी पुलिस की निगरानी, 14 जगहों पर सघन चेकिंग
- उज्जैन में स्टेशन से महाकाल तक ट्रैफिक का दबाव, बेतरतीब ऑटो और पार्किंग से बढ़ी परेशानी
कल दिन-रात होंगे बराबर
23 सितंबर को दिन और रात बराबर होंगे। वर्ष में दो बार दिन-रात बराबर होने की स्थिति बनती है। इसके साथ ही सूर्य दक्षिणी गोलार्ध में प्रवेश करेंगे और ठंड की शुरुआत होगी।
ज्योतिषाचार्य पं. अमर डिब्बावाला ने बताया पृथ्वी साढ़े तेईस अंश झुकी हुई स्थिति में सूर्य की परिक्रमा करती है। इससे कर्क, भूमध्य और मकर रेखा के बीच सूर्य की गति दृष्टि गोचर होता है। इस कारण से वर्ष में दो बार 21 मार्च और 23 सितंबर को दिन-रात के बराबर होने की स्थिति निर्मित होती है। जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र गुप्त ने बताया 23 सितंबर को दिन व रात 12-12 घंटे के हाेंगे। 23 सितंबर के बाद वातावरण में ठंडक घुलना शुरू हो जाती है।