आज की सबसे बड़ी सुर्खियाँ | सिर्फ एक Click पर पाएं ताज़ा अपडेट्स | Ujjain Live

उज्जैन लाइव, उज्जैन, श्रुति घुरैया:
देश की बड़ी खबरें
रिंकू-प्रिया की सगाई बनी सेलिब्रिटी इवेंट!
लखनऊ में हुई भव्य रिंग सेरेमनी – रिंकू सिंह ने प्रिया को पहनाई अंगूठी, भावुक हुईं प्रिया!
अखिलेश यादव, जया बच्चन समेत कई नामी चेहरे पहुंचे बधाई देने। तस्वीरें सोशल मीडिया पर ट्रेंड में।
दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात
9 साल की बच्ची का शव सूटकेस में मिला – परिजनों ने लगाया दुष्कर्म और हत्या का आरोप।
आरोपी फरार, पुलिस ने जारी किया लुकआउट नोटिस।
मंत्री का मंच पर गुस्सा वायरल!
आंध्रप्रदेश की मंत्री सविता एस ने डीएम पर फेंका गुलदस्ता, कार्यक्रम में फूटा गुस्सा।
घटना का वीडियो इंटरनेट पर वायरल – सियासी हलचल तेज़।
देश में कोरोना की रफ्तार डराने लगी!
9 दिन में 3400 से ज़्यादा नए मामले –
चार नए वैरिएंट की पुष्टि के बाद राज्यों की सरकारें अलर्ट पर।
कोको गॉफ बनीं फ्रेंच ओपन चैंपियन!
अमेरिका की युवा सनसनी ने वर्ल्ड नंबर-1 सबालेंका को दी करारी शिकस्त –
फाइनल में रचा इतिहास, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़।
‘हाउसफुल 5’ बनी ब्लॉकबस्टर!
अक्षय कुमार की मच अवेटेड फिल्म ने दो दिन में ₹56 करोड़ की कमाई!
फैंस से खुद लिया रिव्यू – जल्द आ सकते हैं ‘हॉरर-कॉमेडी’ के नए अवतार में।
पान: स्वाद और सेहत का कॉम्बो या खतरा?
बासी पान बन सकता है ज़हर!
जानिए कैसे रखें स्वाद और सेहत दोनों का ध्यान।
मध्यप्रदेश की बड़ी खबरें
CM हाउस में रिंग सेरेमनी: डॉक्टर बने दूल्हा-दुल्हन!
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे डॉ. अभिमन्यु की सगाई –
खरगोन की डॉ. इशिता बनीं बहू, सादे समारोह में संपन्न हुआ आयोजन।
बीजेपी अध्यक्ष पद पर अब भी सस्पेंस
पाँच महीने बीतने के बाद भी नहीं हुआ चुनाव –
कार्यकर्ताओं में बेचैनी, 16 जून के बाद आ सकता है बड़ा फैसला।
MP कांग्रेस का यूथ फोकस
अब 45 साल से कम उम्र के नेता ही बन सकेंगे जिलाध्यक्ष –
नई गाइडलाइन से सियासत में दिखेगा नया चेहरा।
MP स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल
41 अधिकारियों के तबादले –
भोपाल समेत कई जिलों को मिले नए CMHO, स्वास्थ्य व्यवस्था को मिलेगी नई दिशा।
पुलिस भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर!
22 फर्जी अभ्यर्थियों पर केस दर्ज –
मुख्यमंत्री के निर्देश पर चल रही सख्त कार्रवाई।
बी.टेक छात्र की मौत: सुसाइड या साज़िश?
छात्र ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा – “माता-पिता के लिए कुछ नहीं कर पा रहा!”
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच जारी।
मानसून लेट, मौसम आउट ऑफ कंट्रोल!
लू और बारिश दोनों की मार –
43 दिन से प्रदेश में बेकाबू बना है मौसम का मिज़ाज।
उज्जैन की बड़ी खबरें
महाकाल के दरबार में रविवार की दिव्यता!
भस्म आरती और विशेष श्रृंगार के साथ हुए दर्शन –
श्रद्धालुओं ने कहा: “ऐसा दिव्य अनुभव सिर्फ उज्जैन में ही संभव!”
बयान से सियासत गर्माई!
नूरी खान का वीडियो वायरल –
“ईद पर नहीं, होली पर बढ़ती है मटन की मांग” बयान से उठी राजनीतिक आंधी;
बकरीद से पहले हुआ माहौल गरम।
चरक भवन अस्पताल में लिफ्ट बनी संकट!
10 लोग लिफ्ट में फंसे, 20 मिनट तक मची चीख-पुकार –
सेंसर और बटन खराब, प्रशासन पर उठे सवाल।
विक्रम विश्वविद्यालय में गोपनीय विभाग को लेकर विवाद!
छात्रों के प्रवेश पर उठे सवाल –
जांच समिति गठित, नियमों को सख्त किया गया।