- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
उज्जैन:केलकर परिसर में पकड़ाया नकली घी का कारखाना
उज्जैन:जिला प्रशासन के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग और नापतौल सहित अन्य जिम्मेदार विभागों की संयुक्त टीम द्वारा ऐसे दुकानदारों और खाद्य सामग्री निर्माताओं के खिलाफ लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में मंगलवार सुबह खाद्य विभाग के अधिकारी उस समय दंग रह गए। जब उन्होंने नकली घी बनाने का कारखाना पकड़ा। दरहसल बहादुरगंज स्तिथ केलकर परिसर में नकली घी बनाया जा रहा था.
आज सुबह खाद्य विभाग और नापतौल की संयुक्त टीम ने बहादुरगंज में स्थित केलकर परिसर में नकली घी बनाने वाली फैक्टरी पर छापा मारा तो यहाँ सैकड़ों क्विंटल नकली घी मिला। साथ ही यहाँ घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग होता मिला। यहाँ बड़ी मात्रा में वनस्पति घी, एसेंस और तेल पाया गया। जिसे मिलाकर नकली घी बनाया जाता था।