- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
मिलावट पर सरकार सख्त:मांगलिक परिसर में नकली घी बनाने वाले केलकर पर रासुका की कार्रवाई
उज्जैन। दो दिनों पहले खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा बहादुरगंज स्थित केलकर मांगलिक परिसर में नकली घी बनाने की फैक्ट्री पर छापा मारकर यहां से नकली बना हुआ घी, वनस्पति सहित एसेंस की बाटलें बरामद की थीं।
खाद्य विभाग द्वारा पूरे मामले से कलेक्टर शशांक मिश्र को अवगत कराया गया जिसके बाद उन्होंने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ रासुका की कार्रवाई कर उसे गिरफ्तारी के बाद इंदौर जेल भेज दिया गया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेष गुप्ता की टीम द्वारा दो दिनों पहले श्री कृष्ण गृह उद्योग के नाम से संचालित हो रही नकली घी बनाने की फैक्ट्री पर कार्रवाई करते हुए यहां से नकली बना हुआ घी, वनस्पति और एसेंस की बाटलें बरामद की थीं।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने फैक्ट्री संचालक कीर्तिवर्धन केलकर के खिलाफ मामला बनाकर कलेक्टर मिश्र को अवगत कराया कि उसके खिलाफ वर्ष 2015 में भी खाद्य विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई कर 800 किलो नकली घी पकड़ा गया था और उसके बाद केलकर ने पुन: नकली घी बनाने का व्यवसाय शुरू कर दिया। खाद्य अधिकारियों से मिली जानकारी के बाद कलेक्टर ने केलकर के खिलाफ रासुका की कार्रवाई करते हुए उसकी गिरफ्तारी के निर्देश दिये जिसके बाद पुलिस ने केलकर को गिरफ्तार कर इंदौर जेल भेज दिया है।
रासुका की कार्रवाई की गई है। केलकर को जेल भेज दिया गया है। सेंपल की रिपोर्ट आने के बाद एडीएम कोर्ट में चलेगा केस।