- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 25-07-2026
- मानसून सत्र का समापन: मुख्यमंत्री ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, विकास और जनकल्याण पर दिया विशेष जोर
- VIDEO: इंस्टाग्राम दोस्ती से शुरू हुआ हनीट्रैप का खेल, बेटे को छुड़ाने पिता पहुंचे; अश्लील वीडियो बनाकर 26 लाख की फिरौती मांगने वाले गिरोह का खुलासा
- महाकाल की पहली सवारी को लेकर प्रशासन की तैयारी तेज, 30 जुलाई तक पूरे होंगे मार्ग विकास कार्य
- महाकाल की भस्म आरती में पहुंचीं टीवी एक्ट्रेस रूपाली गांगुली, नंदी हॉल में बैठकर किए बाबा के दर्शन, बोलीं- महाकाल की कृपा से हूं यहां तक
मायापति हनुमान मंदिर में चौथी बार चोरी
उज्जैन। सामाजिक न्याय परिसर स्थित मायापति हनुमान मंदिर में इस वर्ष की दूसरी और अब तक की चौथी चोरी की वारदात हुई। बीती रात बदमाश ने मंदिर के चैनल गेट का ताला तोड़कर दानपेटी से हजारों रुपये चोरी कर लिये। यहां लगे सीसीटीवी कैमरे में एक युवक वारदात करते नजर आ रहा है। पुजारी द्वारा देवासगेट थाने में प्रकरण दर्ज कराया गया।
मायापति हनुमान मंदिर के पुजारी गणेश राय ने बताया कि रात 12 बजे के करीब मंदिर बंद कर घर लौटे थे। सुबह 6.30 पर यश राय मंदिर खोलने पहुंचा तो चैनल गेट पर लगे दो ताले टूटे मिले। मंदिर का गेट भी पहले से खुला था। अंदर प्रवेश कर देखा तो दानपेटी टूटी थी और उसमें रखे रुपये भी नहीं थे।
मंदिर के आसपास तलाशी लेने पर चैनल गेट के दोनों टूटे ताले पड़े थे। मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर पता चला कि एक युवक, जिसकी उम्र 22-23 वर्ष के करीब है, पीठ पर बैग लटकाये मंदिर पहुंचा। घटना रात 2 बजे की है और अज्ञात युवक मंदिर के चारों ओर घूमने के बाद पत्थर से चैनल के ताले तोडऩे के बाद अंदर गया व दानपेटी के रुपये चोरी किये।
गणेश राय ने सीसीटीवी फुटेज के साथ देवासगेट थाने पहुंचकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराया। राय ने बताया कि मंदिर में जनवरी में भी चोरी हुई थी, जिसमें बदमाश दानपेटी से रुपये निकालकर कुए में फेंक गये थे। अब तक मंदिर में चार बार चोरी की वारदातें हो चुकी हैं।