- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 03-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 01-08-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 31-07-2026
- श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग भस्म आरती शृंगार दर्शन 30-07-2026
- महाकाल मंदिर के अन्नक्षेत्र में अब मिलेगा दक्षिण भारतीय प्रसाद, श्रद्धालुओं के लिए शुरू हुई विशेष सात्विक भोजन व्यवस्था
महाकाल का एक भक्त ऐसा भी जो 35 वर्षों से निर्गम द्वार पर बांट रहा प्रसाद
उज्जैन। भगवान महाकाल के दुनियाभर में भक्त हैं। सबकी भक्ति का अपना तरीका है लेकिन भगवान का एक ऐसा भक्त भी है जो पिछले 35 वर्षों से मंदिर के निर्गम द्वार पर खड़ा होकर दर्शनार्थियों को अलग-अलग प्रकार का प्रसाद वितरित करता है।
दीपू श्रीवास निवासी बहादुरगंज 35 वर्षों से भगवान महाकाल के नियमित दर्शनार्थी हैं और मंदिर के निर्गम द्वार पर प्रसाद वितरण करते हैं। दीपू श्रीवास ने चर्चा में बताया मैं बचपन में साइकिल से भगवान के दर्शन करने आता था। नियमित दर्शनों का सिलसिला 35 वर्ष पहले शुरू हुआ। मन में श्रद्धा उत्पन्न हुई कि भगवान के दर्शनों के बाद निर्गम द्वार से आने वाले श्रद्धालुओं को विशेष प्रसाद बांटा जाए।
शुरुआत 5 किलो हलवा प्रसाद से हुई थी। उसके बाद श्रावण माह में अलग-अलग प्रसाद वितरित किया। कुछ वर्षों तक सावन के प्रति सोमवार 3 क्विंटल पेड़े के प्रसाद का वितरण किया। वर्तमान में दीपू श्रीवास मंदिर के निर्गम गेट पर खड़े होकर रोज 5 किलो लड्डू प्रसाद का वितरण कर रहे हैं। यह सिलसिला पूरे सावन माह तक चलता है।
अंबानी बंधुओं से लेकर कई वीआईपी से मिल चुके हैं
दीपू श्रीवास ने बताया वर्षों पहले वे भस्मारती में शामिल होने आते थे, उस दौरान अनिल अंबानी, मुकेश अंबानी सहित कई वीआईपी बांट चुके हैं। उनसे मिलकर चर्चा भी कर चुके हैं। हालांकि भगवान की भक्ति के दौरान प्रसाद बांटने को लेकर मंदिर कर्मचारियों का सहयोग हमेशा मिलता रहा और 35 वर्षों सिलसिला अब तक कायम है।