- सिंहस्थ 2028 की तैयारी: उज्जैन में 800 ‘आपदा मित्र’ होंगे तैनात, शिप्रा घाटों पर दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
- जया किशोरी पहुंचीं महाकाल दरबार: नंदी हॉल में किया जाप, जल अर्पित कर लिया आशीर्वाद
- तड़के खुला महाकाल का दरबार: पंचामृत अभिषेक के बाद त्रिपुंड और मुकुट में सजे बाबा के दिव्य दर्शन, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
- CM मोहन यादव ने क्षिप्रा घाटों का किया निरीक्षण: बोले- श्रद्धालुओं की सुविधाओं में नहीं हो कोई कमी, 200 मीटर पर सुविधा केंद्र बनाने के दिए निर्देश
- मिस इंडिया एक्सक्विजिट ईशा अग्रवाल पहुंचीं महाकाल: भस्म आरती में शामिल होकर किया पूजन, देश की खुशहाली की कामना
उज्जैन:उफनते नाले में 1 दिन पहले डूबी कार, आज मिली
उज्जैन। महिदपुर के सेमदिया गांव में 15 अगस्त के दिन एक कार उफनते नाले में बह गई थी। कार में दो महिला शिक्षकों के अलावा ड्राइवर सवार था। पिछले 24 घंटों से इनकी तलाश की जा रही थी।
शुक्रवार सुबह नाले का जलस्तर घटने पर गांववालों को एक कार नजर आई। आनन-फानन में कार को नाले से बाहर निकाला गया तो सबके होश उड़ गए। कार के भीतर दो महिला शिक्षकों के साथ ही ड्राइवर का शव बरामद हुआ। गांववालों ने शवों को नाले से बाहर निकाल लिया है।ये लोग बरखेड़ा खुर्द स्कूल में झंडावंदन कर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।
नाले में पानी का तेज बहाव कार को बहा ले गया। ध्वजारोहण और मिठाई वितरण के बाद करीब दस बजे ये वापस निकली थी। एक महिला शिक्षक का नाम शैलजा पारखी बताया जा रहा है। वो इंदौर की रहने वाली हैं। वहीं दूसरी शिक्षक नीता शेल्को उज्जैन की बताई जा रही हैं। इनके साथ एक अन्य महिला टीचर भी निकली थी। लेकिन मोटरसाइकिल पर सवार होने के चलते वो तो महिदपुर पहुंच गई। लेकिन बाकी लोग कार में सवार होने के चलते हादसे का शिकार हो गए।
